चौथम अंचल के अमीन की संविदा हुआ रद्द

खगड़िया : संविदा पर बहाल चौथम अंचल के अमीन सुबोध ठाकुर की बहाली को रद्द कर दिया गया है. डीएम जय सिंह ने बहाली के बाद योगदान नहीं किये जाने के बाद ऐसा कदम उठाया है. इस कारण से इनकी बहाली को रद्द कर दिया गया है. निर्धारित शर्त के मुताबिक इन्हें एक फरवरी 2016 […]
खगड़िया : संविदा पर बहाल चौथम अंचल के अमीन सुबोध ठाकुर की बहाली को रद्द कर दिया गया है. डीएम जय सिंह ने बहाली के बाद योगदान नहीं किये जाने के बाद ऐसा कदम उठाया है. इस कारण से इनकी बहाली को रद्द कर दिया गया है. निर्धारित शर्त के मुताबिक इन्हें एक फरवरी 2016 को ही चौथम अंचल कार्यालय में योगदान करने का आदेश दिया गया था.
लेकिन इन्होंने अबतक योगदान नहीं किया है. सीओ के रिपोर्ट के आधार पर इनकी संविदा को रद्द कर दिया गया. वहीं सेवानिवृत राजस्व कर्मचारी फुलेना सिंह के उस आवेदन को अस्वीकृत कर दिया गया है. जिसमें उन्होंने संविदा के आधार पर पुन: कार्य करने की इच्छा व्यक्त की थी. जानकारी के मुताबिक इन्होंने सेवानिवृत्ति के उपरांत कई बार आवेदन देकर संविदा के आधार पर बहाल किये जाने का अनुरोध किया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




