कस्तूरबा विद्यालय का होगा कायाकल्प

Published at :24 Sep 2016 8:23 AM (IST)
विज्ञापन
कस्तूरबा विद्यालय का होगा कायाकल्प

खगड़िया : सदर प्रखंड स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय, आवास बोर्ड के दिन फिरने वाले हैं. अगर सब कुछ ठीक-ठाक रहा तो विद्यालय परिसर में महीनों से जल-जमाव की समस्या से जल्द निजात मिल जायेगी. प्रभात खबर में विद्यालय की समस्या से जुड़ी खबर प्रकाशित होने के बाद डीएम ने संज्ञान लेते हुए जल्द ही […]

विज्ञापन
खगड़िया : सदर प्रखंड स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय, आवास बोर्ड के दिन फिरने वाले हैं. अगर सब कुछ ठीक-ठाक रहा तो विद्यालय परिसर में महीनों से जल-जमाव की समस्या से जल्द निजात मिल जायेगी. प्रभात खबर में विद्यालय की समस्या से जुड़ी खबर प्रकाशित होने के बाद डीएम ने संज्ञान लेते हुए जल्द ही मनरेगा योजना से विद्यालय परिसर में मिट्टी भराई का काम करवाने को हरी झंडी दे दी है. डीएम ने कहा कि इसके लिये डीडीसी को आवश्यक निर्देश दिये गये हैं.
ताकि जल्द ही मिट्टी भराई का काम शुरू करवाया जा सके. साथ ही विद्यालय में पढ़ने वाली 100 बच्चियों को सीखने के लिये कम्प्यूटर भी उपलब्ध करवा दिया गया है. साथ ही अब इस विद्यालय में पढ़ने वाले छात्रायें एलइडी टीवी का आनंद लेंगी.
उल्लेखनीय है कि जलजमाव के कारण करीब दो महीने से कस्तूरबा विद्यालय तालाब का शक्ल ले चुका है. अब तो गंदे पानी से उठते दुर्गन्ध से शिक्षक से लेकर विद्यार्थी तक परेशान है. इतना ही नहीं मध्य विद्यालय में पढ़ने वाले अधिकांश बच्चे स्कूल तक आना नहीं चाह रहे हैं. कस्तूरबा के बच्चों की जिंदगी तो कैद हो कर रह गयी है. विद्यालय परिसर में भी निकलना दुश्वार हो गया है.
महीनों में जलनिकासी नहीं होने के कारण कस्तूरबा विद्यालय सहित मध्य विद्यालय की स्थिति भयावह हो गयी है. विद्यालय के शिक्षकों की मानें तो विद्यालय में जमे गंदे पानी में पैर रखते ही खुजली होने लगती है. स्कूल से बाहर निकलते ही गंदे पानी का सामना करना मजबूरी बन गयी है. खबर प्रकाशित होने के बाद अब जल्द ही इन समस्याओं के निजात मिलने की संभावना को देखते हुए विद्यालय में पढ़ने वाली बच्चियों व तैनात शिक्षिकाओं ने प्रभात खबर का शुक्रिया अदा किया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन