करंट लगने से डीलर की मौत

खगड़िया : गंगौर ओपी क्षेत्र के तेताराबाद चंदपुरा पंचायत के लक्षमीपुर गांव में विद्युत स्पर्शाघात के कारण डीलर शिवनाथ साह की मौत घटना स्थल पर हो गयी. जबकी अनिल शर्मा, रहीम व अब्दुल रहीम झुलस गये. जख्मी तीनों लोगों को ग्रामीणों ने जलकौड़ा स्थित डॉ एसजैड रहमान के अस्पताल में भरती कराया. जहां तीनों पीड़ितों […]
खगड़िया : गंगौर ओपी क्षेत्र के तेताराबाद चंदपुरा पंचायत के लक्षमीपुर गांव में विद्युत स्पर्शाघात के कारण डीलर शिवनाथ साह की मौत घटना स्थल पर हो गयी. जबकी अनिल शर्मा, रहीम व अब्दुल रहीम झुलस गये. जख्मी तीनों लोगों को ग्रामीणों ने जलकौड़ा स्थित डॉ एसजैड रहमान के अस्पताल में भरती कराया. जहां तीनों पीड़ितों का इलाज चिकित्सक रहमान द्वारा किया गया.
मालूम हो कि सदर प्रखंड के तेताराबाद चंदपुरा पंचायत के लक्ष्मीपुर के डीलर सह पूर्व सरपंच के पति शिवनाथ साह घर में विद्युत वायरिंग का काम करवा रहे थे. इस दौरान प्राइवेट मिस्त्री द्वारा विद्युत पोल पर चढ़ कर तार लगाया जा रहा था. इस दौरान बिजली का तार 11 हजार वोल्ट के संपर्क में आ गया. तार के नीचे खड़े शिवनाथ साह की मौत घटनास्थल पर हो गयी, जबकि पास खड़े अनिल, रहीम व अब्दुल झुलस गये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




