डीइओ को भी नहीं मालूम, कहां करें पदस्थापन

गोगरी : जिला शिक्षा पदाधिकारी डॉ ब्रजकिशोर सिंह द्वारा मध्य विद्यालय, इतमादी के शिक्षक नवल किशोर सिंह का तबादला गोगरी जमालपुर वार्ड संख्या आठ स्थित प्राथमिक विद्यालय मीरगंज में कर दिया गया, जबकि मीरगंज में मैट्रिक प्रशिक्षित सहायक शिक्षक का पद 2012-13 में ही समाप्त कर दिया गया है़. मामला तब उलझ गया जब मीरगंज […]
गोगरी : जिला शिक्षा पदाधिकारी डॉ ब्रजकिशोर सिंह द्वारा मध्य विद्यालय, इतमादी के शिक्षक नवल किशोर सिंह का तबादला गोगरी जमालपुर वार्ड संख्या आठ स्थित प्राथमिक विद्यालय मीरगंज में कर दिया गया, जबकि मीरगंज में मैट्रिक प्रशिक्षित सहायक शिक्षक का पद 2012-13 में ही समाप्त कर दिया गया है़. मामला तब उलझ गया जब मीरगंज के प्रधानाध्यापक नंदन कुमार रजक ने योगदान कराने से इनकार करते हुए वरीय अधिकारी से मार्गदर्शन की मांग की. इससे पहले भी तत्कालीन डीइओ ने 2012-13 में चौथम के एक शिक्षक का स्थांतरण प्राथमिक विद्यालय मीरगंज में कर दिया था़, लेकिन रिक्ति नहीं होने की जानकारी होते ही रद्द कर दिया गया था़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




