मोस्टवांटेड अवध समेत तीन बदमाश गिरफ्तार

Published at :15 Sep 2016 6:34 AM (IST)
विज्ञापन
मोस्टवांटेड अवध समेत तीन बदमाश गिरफ्तार

खगड़िया/चौथम : जिले के मोस्टवांटेड अवध यादव समेत तीन बदमाश को पुलिस ने मानसी थाना क्षेत्र के गढ़िया बहियार में छापेमारी कर गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार बदमाश के पास से पांच देसी पिस्तौल, 34 जिंदा कारतूस व तीन मोबाइल भी बरामद किया गया है. इस ऑपरेशन में मानसी, महेखखूंट, मुफस्सिल सहित अन्य थानों की पुलिस […]

विज्ञापन

खगड़िया/चौथम : जिले के मोस्टवांटेड अवध यादव समेत तीन बदमाश को पुलिस ने मानसी थाना क्षेत्र के गढ़िया बहियार में छापेमारी कर गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार बदमाश के पास से पांच देसी पिस्तौल, 34 जिंदा कारतूस व तीन मोबाइल भी बरामद किया गया है.

इस ऑपरेशन में मानसी, महेखखूंट, मुफस्सिल सहित अन्य थानों की पुलिस शामिल थी. मानसी थानाध्यक्ष कपिलदेव प्रसाद ने बताया कि गिरफ्तार कुख्यात अवध यादव, कृष्णा यादव व सार्जन यादव पर अलग-अलग थाने में एक दर्जन से अधिक संगीन वारदात की प्राथमिकी दर्ज है. उन्होंने बताया कि रोहियार के बैगो यादव व
मोस्टवांटेड अवध समेत…
बिरो यादव के हत्याकांड में इन अपराधियों की तलाश थी, जबकि बेलदौर थाना क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय मुस्लिम टोला ढाढी के शिक्षक श्रीकांत सिंह के अपहरण के मामले में भी नामजद हैं. गिरफ्तार बदमाश के पास से शिक्षक से लूटे गये मोबाइल सिम बरामद किया गया है. एसपी अनिल कुमार के निर्देश पर की गयी छापेमारी का नेतृत्व एएसपी अभियान विमलेश चंद्र झा कर रहे थे. इस ऑपरेशन में कई थानों की पुलिस शामिल थी.
पांच देसी पिस्तौल, 34 जिंदा कारतूस व तीन मोबाइल बरामद
गिरफ्तार कृष्णा यादव व सार्जन यादव पर भी कई मामले दर्ज
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन