पिकअप वैन चौथम में बरामद

Published at :15 Sep 2016 6:33 AM (IST)
विज्ञापन
पिकअप वैन चौथम में बरामद

ड्राइवर और खलासी को मारपीट करते हुए गाड़ी से उतार कर वाहन लेकर फरार हो गये थे अपराधी खगड़िया : बेगूसराय जिला के नावकोठी थाना क्षेत्र से एक पखवारा पूर्व लूटे गये आलू लदे बोलेरो पिकअप भान को खगड़िया के चौथम थाना क्षेत्र के सोनवर्षा धार से लावारिश अवस्था में बरामद कर लिया गया है. […]

विज्ञापन

ड्राइवर और खलासी को मारपीट करते हुए गाड़ी से उतार कर वाहन लेकर फरार हो गये थे अपराधी

खगड़िया : बेगूसराय जिला के नावकोठी थाना क्षेत्र से एक पखवारा पूर्व लूटे गये आलू लदे बोलेरो पिकअप भान को खगड़िया के चौथम थाना क्षेत्र के सोनवर्षा धार से लावारिश अवस्था में बरामद कर लिया गया है. नावकोठी थाना के थानाध्यक्ष ब्रजेश कुमार सिंह एवं चौथम थानाध्यक्ष सुनील कुमार के संयुक्त छापेमारी के दौरान यह कामयाबी मिली है. नावकोठी के थानाध्यक्ष ने बताया कि बीते एक सितंबर को थाना क्षेत्र से अपराधियों ने 60 बोरा आलू लदे पिकअप भान को हथियार के बल लूट लिया था.
अपराधियों ने गाड़ी के ड्राइवर खलासी को मारपीट करते हुए गाड़ी से उतार कर वाहन लेकर फरार हो गया. बेगूसराय जिला के बखरी के गाड़ी मालिक ने नावकोठी थाना में गाड़ी लूट कांड की प्राथमिकी दर्ज कराया था. इस घटना से जुड़े तीन अभियुक्तों को पहले ही पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था. प्राप्त सूचना के आधार पर लूटे गये वाहन को थाना क्षेत्र के सोनवर्षा घाट से बरामद किया गया है. इस कांड के तार गोगरी से भी जुड़े रहे हैं. जहां से पुलिस ने मो. कोनाई आलम को धर दबोचा है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन