ट्रेन से गिर कर दो की मौत

Published at :14 Sep 2016 6:33 AM (IST)
विज्ञापन
ट्रेन से गिर कर दो की मौत

मुंगेर जिला के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के साहेब दियारा व टीकारामपुर के िनवासी थे िबशो व पार्वती खगड़िया : बेगुसराय-खगड़िया रेलखंड के बीच सनहा स्टेशन के समीप ट्रेन से गिर जाने के कारण दो यात्री की मौत घटना स्थल पर हो गयी. राजकीय रेल पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल […]

विज्ञापन

मुंगेर जिला के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के साहेब दियारा व टीकारामपुर के िनवासी थे िबशो व पार्वती

खगड़िया : बेगुसराय-खगड़िया रेलखंड के बीच सनहा स्टेशन के समीप ट्रेन से गिर जाने के कारण दो यात्री की मौत घटना स्थल पर हो गयी. राजकीय रेल पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. एएसआइ मारकंडे सिंह ने बताया कि तिलरथ से जमालपुर जाने वाली डीएमयू 77551 डाउन ट्रेन से गिर जाने के कारण एक महिला व एक पुरुष यात्री की मौत हो गयी.
उन्होंने बताया कि मृतक यात्री की पहचान मुंगेर जिले के जाफर नगर साहेब दियारा निवासी सोनर सिंह के पुत्र बिशो सिंह तथा मुफस्सिल थाना मुंगेर के टीकारामपुर चंडीस्थान गांव निवासी विवेक राय की पत्नी पार्वती देवी के रूप में हुई है. वहीं मृतक के परिजन रूपेश ने बताया कि पार्वति देवी तिलरथ से संबंधी के यहां से लौट रही थी. ट्रेन में अत्यधिक भीड़ रहने के कारण ट्रेन से गिर गयी. इधर, पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया. शव मिलते ही परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया था.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन