कुरसी हथियाने को चल रहा वसूली का खेल
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :30 Aug 2016 6:26 AM (IST)
विज्ञापन

स्कूलों में अतिरिक्त प्रभार प्रकरण खगड़िया : अतिरिक्त प्रभार प्रकरण में परदे के पीछे खेल के सहारे कई स्कूलों में नियमित शिक्षक के प्रभारी की कुरसी बरकरार रखने के लिए बड़े पैमाने पर वसूली की चर्चा जोर-शोर से हो रही है. कहा जाता है कि नियमित शिक्षकों को प्रभारी की कुरसी बरकरार रखने के लिये […]
विज्ञापन
स्कूलों में अतिरिक्त प्रभार प्रकरण
खगड़िया : अतिरिक्त प्रभार प्रकरण में परदे के पीछे खेल के सहारे कई स्कूलों में नियमित शिक्षक के प्रभारी की कुरसी बरकरार रखने के लिए बड़े पैमाने पर वसूली की चर्चा जोर-शोर से हो रही है. कहा जाता है कि नियमित शिक्षकों को प्रभारी की कुरसी बरकरार रखने के लिये परदे के पीछे चल रहे खेल में शिक्षा विभाग के अधिकारी के दुलारे लिपिक अहम भूमिका निभा रहे हैं. बता दें कि अलौली प्रखंड में कुल 85 मध्य विद्यालयों में प्रधानाध्यापक संवर्ग को ही वित्तीय प्रभार का लेन-देन चल रहा है. अब तक अलौली प्रखंड के नये-पुराने स्कूल मिला कर कुल 45 स्कूलों में प्रधानाध्यापक संवर्ग को प्रभार मिला है.
लेकिन बाकी बचे 40 मध्य विद्यालयों में नियमित शिक्षक के प्रभारी की कुरसी बरकरार रखने के लिये शिक्षा विभाग में चल रहे खेल की चर्चा जोरों पर है. इन स्कूलों में कई ऐसे विद्यालय भी हैं जहां प्रभार की कुरसी के लेन-देन में मारामारी की नौबत आ सकती है. कारण इन स्कूलों में बड़े पैमाने पर वित्तीय अनियमितता की गठरी खुलने की आशंका है.
डीएम दरबार में पहुंचा प्रभार प्रकरण
सरकारी स्कूलों के अतिरिक्त प्रभार प्रकरण में बरती जा रही अनियमितता का मामला डीएम दरबार तक पहुंचने के बाद शिक्षा विभाग के अधिकारियों की मंशा पर पानी फिरने की संभावना बढ़ गयी है. कारण डीएम के निर्देशानुसार सभी विद्यालयों में अतिरिक्त प्रभार प्रधानाध्यापक संवर्ग को ही देना है. हाईकोर्ट ने पहले ही इस तरह के आदेश दे दिया है. लेकिन शिक्षा विभाग में यह दबा हुआ है. इधर, डीएम जय सिंह द्वारा डीइओ को सभी विद्यालयों में प्रधानाध्यापक संवर्ग वाले निर्देश के अनुपालन के सख्त निर्देश के बाद भी शिक्षा विभाग के अधिकारी खेल करने से बाज नहीं आ रहे हैं. कहा जाता है कि अभी हाल में 24 स्कूलों में प्रधानाध्यापक संवर्ग को अतिरिक्त प्रभार मिला कर कुल 45 स्कूलों में इस संवर्ग को वित्तीय प्रभार का मामला कागज पर सुलझाने का दावा विभागने किया है. लेकिन 40 स्कूलों में नियमित शिक्षकों पर हाथ डालने में कतराने के पीछे कहीं अवैध उगाही की महिमा तो नहीं.
अलौली के 85 मध्य विद्यालयों में से मात्र 45 स्कूलों में प्रधानाध्यापक संवर्ग को मिला प्रभार, 40 स्कूलों में खेल जारी
अतिरिक्त प्रभार प्रकरण में हेराफेरी पर शिक्षक संघ में उबाल डीएम दरबार तक पहुंचा संघ का शिष्टमंडल
24 स्कलों में िदया गया प्रभार, बाकी को जल्द
ये सच है कि अलौली के 40 मध्य विद्यालयों में नियमित श्रेणी के शिक्षक अभी भी प्रधान बने हुए हैं. पहले चरण में 24 विद्यालयों में प्रधानाध्यापक संवर्ग को अतिरिक्त प्रभार दिया गया है. बाकी बचे स्कूलों में प्रभार की प्रक्रिया जल्द पूरी कर ली जायेगी. अतिरिक्त प्रभार प्रकरण में धांधली के सारे आरोप बेबुनियाद हैं.
डॉ ब्रज किशोर सिंह, डीइओ.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




