बिहार के खगड़िया में प्रखंड प्रमुख ने दी बीडीओ को धमकी

खगड़िया : बिहार के खगडिया जिले के मानसी प्रखंड विकास पदाधिकारी मनोज अग्रवाल ने अपने ही प्रखंड प्रमुख बलबीर चांद पर अंजाम भुगतने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ स्थानीय थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है. मानसी थाना अध्यक्ष कपिलदेव कुमार ने आज बताया कि बीडीओ मनोज अग्रवाल द्वारा कल देर शाम […]
खगड़िया : बिहार के खगडिया जिले के मानसी प्रखंड विकास पदाधिकारी मनोज अग्रवाल ने अपने ही प्रखंड प्रमुख बलबीर चांद पर अंजाम भुगतने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ स्थानीय थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है. मानसी थाना अध्यक्ष कपिलदेव कुमार ने आज बताया कि बीडीओ मनोज अग्रवाल द्वारा कल देर शाम दर्ज करायी गयी उक्त प्राथमिकी में अंजाम भुगतने की उन्हें धमकी देने तथा सरकारी कार्य में बाधा डालने का आरोप लगाया है. पुलिस द्वारा मामले की छानबीन की जा रही है.
बीडीओ ने बाहुबली पूर्व विधायक रणवीर यादव के भाई और प्रखंड प्रमुख बलवीर चांद पर विकास कार्य को लेकर एक फाईल नहीं देने पर उनसे हुई बहस के दौरान उन्हें उक्त धमकी देने का आरोप लगाया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










