गोगरी : शादी तय हुई, तो प्रेमिका पर फेंका तेजाब

Published at :28 Jul 2016 6:25 AM (IST)
विज्ञापन
गोगरी : शादी तय हुई, तो प्रेमिका पर फेंका तेजाब

गोगरी (खगड़िया) : सिरफिरे आशिक ने प्रेमिका पर तेजाब फेंक दिया, जिससे वह झुलस गयी. मामला गोगरी थाना क्षेत्र अंतर्गत नगर पंचायत के वार्ड नंबर 20 के मुश्कीपुर कोठी का है. मंगलवार की देर रात लड़की के घर में घुस कर मडैया रहमतपुर निवासी मोहम्मद कैसर ने सोते वक्त तेजाब फेंक दिया, जिससे वह झुलस […]

विज्ञापन

गोगरी (खगड़िया) : सिरफिरे आशिक ने प्रेमिका पर तेजाब फेंक दिया, जिससे वह झुलस गयी. मामला गोगरी थाना क्षेत्र अंतर्गत नगर पंचायत के वार्ड नंबर 20 के मुश्कीपुर कोठी का है. मंगलवार की देर रात लड़की के घर में घुस कर मडैया रहमतपुर निवासी मोहम्मद कैसर ने सोते वक्त तेजाब फेंक दिया, जिससे वह झुलस गयी. लड़की के साथ सोये दो बच्चों भी तेजाब से झुलस गये.

लड़की के चाचा के गैराज में करता था काम :
आरोपी युवक पीड़ित लड़की के चाचा के गैराज में काम करता था. तेजाब हमले में जख्मी युवती को इलाज के लिए निजी नर्सिंग होम में भरती कराया गया है. घटना की सूचना मिलते ही गोगरी डीएसपी राजन कुमार सिन्हा, थानाध्यक्ष सतीश चन्द्र मिश्र, इंस्पेक्टर महफूज आलम, एसआइ सिंटू झा, दरोगा हरेन्द्र सिंह सहित पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच कर जांच की. साथ ही नर्सिंग होम में जाकर वहां इलाज करा रही पीड़िता व उसके परिजनों से पूछताछ की.
गोगरी : शादी तय…
पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए रहमतपुर निवासी मो कैशर को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस मामले को प्रेम-प्रसंग से जोड़ कर देख रही है.
पीड़िता के बयान पर मामला दर्ज : गोगरी डीएसपी राजन कुमार सिन्हा ने बताया की पीड़िता के बयान के आधार पर प्राथमिकी दर्ज करते हुए मो कैसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. प्रथम दृष्टया आरोपी मोहम्मद कैसर के बयान के आधार पर मामला प्रेम-प्रसंग का प्रतीत होता है. हालांकि अभी अनुसंधान जारी है. अनुसंधान पूरा होने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है.
वार्ड 20 के मुश्कीपुर कोठी की घटना
आधी रात में सोते वक्त फेंका तेजाब
पुलिस ने आरोपी युवक को किया गिरफ्तार
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन