उप राष्ट्रपति के आदेश पर गृह विभाग ने लिखा पत्र

Published at :28 Jul 2016 6:23 AM (IST)
विज्ञापन
उप राष्ट्रपति के आदेश पर गृह विभाग ने लिखा पत्र

डीएम, एसपी को दिये गये जांच के निर्देश खगड़िया : जिले के एक फरियादी की शिकायत पर उप राष्ट्रपति के कार्यालय ने संज्ञान लिया है. मुख्य सचिव को पत्र लिखा है कि पुलिस से न्याय नहीं मिलने के बाद मथुरापुर पंचायत के शेखपुरा निवासी बिनोद मंडल ने राष्ट्रपति, उप राष्ट्रपति सहित कई वरीय पदाधिकारी को […]

विज्ञापन

डीएम, एसपी को दिये गये जांच के निर्देश

खगड़िया : जिले के एक फरियादी की शिकायत पर उप राष्ट्रपति के कार्यालय ने संज्ञान लिया है. मुख्य सचिव को पत्र लिखा है कि पुलिस से न्याय नहीं मिलने के बाद मथुरापुर पंचायत के शेखपुरा निवासी बिनोद मंडल ने राष्ट्रपति, उप राष्ट्रपति सहित कई वरीय पदाधिकारी को आवेदन देकर न्याय की गुहार लगायी थी. बीते 16 अप्रैल को इनके द्वारा दिये गये आवेदन पर उप राष्ट्रपति के कार्यालय ने कार्रवाई करते हुये मुख्य सचिव को पत्र लिखा था.
जिस पर मुख्य सचिव ने सामान्य प्रशासन विभाग को तथा इस विभाग के अवर सचिव राजकिशोर प्रसाद ने गृह विभाग को पत्र लिखकर शिकायतकर्ता की शिकायत की जांच कर कार्रवाई करने को कहा था. सूत्र के मुताबिक कई विभागों से गुजरते हुये ये आवेदन अब डीएम व एसपी के पास भेजे गये है. गृह विशेष शाखा में पदस्थापित विमलेश कुमार झा ने डीएम व एसपी को पत्र लिखकर शिकायतकर्ता की शिकायत पर कार्रवाई करने को कहा है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन