मानसी-सहरसा के बीच परिचालन शुरू
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :27 Jul 2016 8:47 AM (IST)
विज्ञापन

खगड़िया. मानसी-सहरसा रेलखंड के बीच फनगो के पास हो रहे कटाव के कारण ट्रेनों का परिचालन बंद कर दिया गया था, लेकिन मंगलवार से उक्त रेलखंड के बीच चलने वाली अधिकांश ट्रेनों का परिचालन शुरू कर दिया गया. एएसएम अरुण कुमार मिश्रा ने बताया कि अब खगड़िया से सहरसा के बीच चलने वाली सभी ट्रेनों […]
विज्ञापन
खगड़िया. मानसी-सहरसा रेलखंड के बीच फनगो के पास हो रहे कटाव के कारण ट्रेनों का परिचालन बंद कर दिया गया था, लेकिन मंगलवार से उक्त रेलखंड के बीच चलने वाली अधिकांश ट्रेनों का परिचालन शुरू कर दिया गया. एएसएम अरुण कुमार मिश्रा ने बताया कि अब खगड़िया से सहरसा के बीच चलने वाली सभी ट्रेनों का परिचालन शुरू कर दिया गया है. एक दो दिन के अंदर ट्रेन समय के अनुसार नियमित चलने लगेगी.
इधर, मानसी एसएस अशोक कुमार सिंह ने बताया कि बदला से फनगो हॉल्ट के बीच ट्रेनों की गति धीमी कर दी गयी है. उन्होंने बताया कि अभी भी बोल्डर गिराने का कार्य चल रहा है. संभावित कटाव स्थल पर दिन रात काम हो रहा है. मालूम हो कि फनगो के पास हो रहे कटाव के बाद दिन रात बोल्डर गिराने का कार्य किया गया. इसके कारण आसपास के लोगों ने कई सवाल भी खड़े किये.
व्यवसायी तारणी प्रसाद यादव ने कहा कि रेल प्रशासन को पहले ही सतर्क होना चाहिए था. विभाग के लचिला व्यवस्था के कारण सरकार के राजस्व की क्षति हो रही है. यदि रेल प्रशासन द्वारा पहले ही कटाव निरोधी कार्य कर दिया जाता तो परिचालन बंद नहीं करना पड़ता. एक तो रेल परिचालन बंद करने से राजस्व की क्षति हुई . ट्रेन परिचालन होते ही स्थानीय जंकशन पर यात्रियों का दबाव घट गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




