डुमरी घाट पर सरकारी नाव की देने की मांग
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :27 Jul 2016 8:47 AM (IST)
विज्ञापन

खगड़िया. डुमरी घाट पर यातायात में लोगों को कठिनाई हो रही है. कांग्रेस कमेटी के बेलदौर प्रखंड अध्यक्ष मुरारी कुमार सिंह ने डीएम को आवेदन देकर डुमरी घाट पर सरकारी नाव की व्यवस्था करने की मांग की है. उन्होंने कहा कि निजी नाव चालक द्वारा मनमाना भाड़ा वसूला जाता है. क्षमता से अधिक लोगों को […]
विज्ञापन
खगड़िया. डुमरी घाट पर यातायात में लोगों को कठिनाई हो रही है. कांग्रेस कमेटी के बेलदौर प्रखंड अध्यक्ष मुरारी कुमार सिंह ने डीएम को आवेदन देकर डुमरी घाट पर सरकारी नाव की व्यवस्था करने की मांग की है. उन्होंने कहा कि निजी नाव चालक द्वारा मनमाना भाड़ा वसूला जाता है.
क्षमता से अधिक लोगों को पैसे के लालच में चढ़ाया जा रहा है. यही कारण है कि कई बार दुर्घटनाएं घट चुकी है. उन्होंने घटना की जिक्र करते हुए कहा कि पांच जून को नाव डूबने से एक बालक की मौत हो गयी. इसके बाद एसडीओ ने लोगों को आश्वासन दिया था कि डुमरी घाट की जो भी समस्या होगी समाधान किया जायेगा. लेकिन प्रशासन की ओर से अभी तक मात्र चार ही नौका चालू किया गया है. इसके बाद कोई समाधान नहीं हुआ. उन्होंने कम से कम दस सरकारी नाव चलाने की मांग की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




