शव की बरामदगी प्रशासन के लिए बनी चुनौती

बेलदौर : नाव टकराने की घटना में डूबे बालक के शव की बरामदगी प्रशासन के लिए एक सप्ताह बीत जाने के बाद भी नहीं हो पायी है. उल्लेखनीय है कि विगत तीन जून को दो नावों के बीच हुई टक्कर में तेलिहार पंचायत के आनंदी सिंह बासा के विक्रम सिंह के चार वर्षीय पुत्र आयुष […]
बेलदौर : नाव टकराने की घटना में डूबे बालक के शव की बरामदगी प्रशासन के लिए एक सप्ताह बीत जाने के बाद भी नहीं हो पायी है. उल्लेखनीय है कि विगत तीन जून को दो नावों के बीच हुई टक्कर में तेलिहार पंचायत के आनंदी सिंह बासा के विक्रम सिंह के चार वर्षीय पुत्र आयुष की मौत डूबने से हो गई थी.
लेकिन उसकी शव की बरामदगी नहीं हो पाईं. शव के बरामदगी के लिए प्रशासन ने तत्काल एसडीआरएफ के टीम को लगाया, टीम ने बालक के शव के बरामदगी को लेकर दो दिनों तक कोसी नदी में शव को ढूंढा. लेकिन वह सफल नहीं हो पाई. एसडीआरफ टीम के हाथ खड़े करने के बाद अंचल प्रशासन ने अपने स्तर से शव की बरामदगी के लिए अभियान चलाया. लेकिन सफलता नहीं मिली.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




