वेतन रूकने के बाद हरकत में आये पदाधिकारी
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :10 Jun 2016 6:07 AM (IST)
विज्ञापन

डीसी बिल व यूसी बनाने में जुटा पूरा कार्यालय खगड़िया : वेतन रूकने के बाद जिले के कई विभागों के पदाधिकारी हरकत में आ गये है. अपने वेतन भुगतान पर से लगी रोक हटाने के लिए वे अब डीसी बिल तथा उपयोगिता प्रमाण पत्र तैयार करने में जुट गये है. ताकि इसे महालेखाकार पटना व […]
विज्ञापन
डीसी बिल व यूसी बनाने में जुटा पूरा कार्यालय
खगड़िया : वेतन रूकने के बाद जिले के कई विभागों के पदाधिकारी हरकत में आ गये है. अपने वेतन भुगतान पर से लगी रोक हटाने के लिए वे अब डीसी बिल तथा उपयोगिता प्रमाण पत्र तैयार करने में जुट गये है. ताकि इसे महालेखाकार पटना व जिला कोषागार पदाधिकारी के पास भेजा जा सके. सूत्र के अनुसार कई अधिकारियों ने अपने अधीनस्थ कर्मियों को अविलंब डीसी बिल तथा उपयोगिता प्रमाण पत्र तैयार करने का निर्देश दिया गया है.
उल्लेखनीय है कि बीते चार जून को डीसी बिल व उपयोगिता प्रमाण पत्र जमा नहीं करने वाले जिले के 71 निकासी व व्ययन पदाधिकारी के वेतन भुगतान पर रोक लगाते हुये डीएम जय सिंह ने इन्हें तीन दिनों के भीतर इन दोनों प्रकार के विपत्र जमा करने का आदेश दिया था, लेकिन जमा नहीं करने के कारण अब इनके वेतन भुगतान पर ही रोक लगा दी गयी है. जानकारी के अनुसार दोनों एसडीओ, मानसी, चौथम, खगड़िया, अलौली, परबत्ता, बेलदौर प्रखंड के बीडीओ, सीओ, डीएओ, डीसीओ सहित कई जिला स्तरीय पदाधिकारी, एसपी व डीडीसी कार्यालय के डीडीओ के वेतन भुगतान पर रोक लगा दी गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




