दहेज के लिए विवाहिता की हत्या, शव गायब

Published at :07 Jun 2016 5:17 AM (IST)
विज्ञापन
दहेज के लिए विवाहिता की हत्या, शव गायब

खगड़िया : दहेज के लिए एक विवाहिता की हत्या कर शव गायब करने का मामला प्रकाश में आया है. सोमवार को मुफस्सिल थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई. थानाध्यक्ष आशिष कुमार ने बताया कि बेगूसराय जिले के नाव कोठी निवासी गायत्री देवी के आवेदन पर मामला दर्ज किया गया है. कारू मंडल टोला निवासी अनिल […]

विज्ञापन

खगड़िया : दहेज के लिए एक विवाहिता की हत्या कर शव गायब करने का मामला प्रकाश में आया है. सोमवार को मुफस्सिल थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई. थानाध्यक्ष आशिष कुमार ने बताया कि बेगूसराय जिले के नाव कोठी निवासी गायत्री देवी के आवेदन पर मामला दर्ज किया गया है.

कारू मंडल टोला निवासी अनिल साह व उनकी पत्नी सहित चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. पीड़ित गायत्री देवी ने आवेदन में कहा है कि दहेज की मांग पूरा नहीं करने पर पुत्री की हत्या कर लाश को गायब कर दिया गया है. पीड़ित महिला ने कहा कि उनकी बेटी को उसके सास, ससूर व दो गोतनी ने मिल कर हत्या कर लाश गायब कर दिया. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अनिल को गिरफ्तार कर लिया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन