आज अलौली अस्पताल आयेंगे डीएम

खगड़िया : अपने अनोखे पहल के तहत डीएम जय सिंह सोमवार को अलौली अस्पताल में जनता से सीधे रूबरू होंगे. यहां आम जनता अपनी शिकायत डीएम से सीधे कर सकते हैं. जिसे जान कर उनकी समस्याओं का निदान किया जायेगा. साथ ही सुधार के उपाय भी किये जायेंगे. इधर, डीएम के सामने पोल खुलने के […]
खगड़िया : अपने अनोखे पहल के तहत डीएम जय सिंह सोमवार को अलौली अस्पताल में जनता से सीधे रूबरू होंगे. यहां आम जनता अपनी शिकायत डीएम से सीधे कर सकते हैं. जिसे जान कर उनकी समस्याओं का निदान किया जायेगा. साथ ही सुधार के उपाय भी किये जायेंगे. इधर, डीएम के सामने पोल खुलने के डर से अलौली अस्पताल में तैनात चिकित्सक व स्वास्थ्यकर्मियों में हड़कंप व्याप्त है.
स्वास्थ्य सेवा की जानेंगे हकीकत: अस्पताल में जाने पर इलाज से पहले पैसे मांगने सहित स्वास्थ्य सेवा में फैले भ्रष्टाचार सहित दूसरी गड़बड़ियों का हाल जानने के लिये आने वाले समय में प्रखंड के सभी अस्पतालों में डीएम पहुंचने वाले हैं. जहां स्वास्थ्य सेवा की हकीकत जान कर इसमें सुधार के उपाय करेंगे. इसके अलावा लापरवाह स्वास्थ्यकर्मियों की चिन्हित कर कार्रवाई भी की जायेगी.
जनता की शिकायतों पर सीधे कार्रवाई: अलौली अस्तपाल में आज लगने वाले डीएम के जनता दरबार में आप सीधे शिकायत कर सकते हैं. इस पर ऑन द स्पॉट कार्रवाई की जा सकती है.
इन दिनों अलौली अस्पताल में व्याप्त कुव्यवस्था की लगातार शिकायत डीएम के पास पहुंच रही थी. निर्देश के बाद भी स्वास्थ्य विभाग की नींद खुलने का नाम नहीं ले रही है. लिहाजा डीएम ने सीधे प्रखंडों में जाकर जनता से रूबरू होने की योजना पर अमल शुरू कर दिया है.
कार्रवाई का सता रहा डर: इस दौरान जहां लापरवाह स्वास्थ्य कर्मियों को कार्रवाई का डर सता रहा है वहीं लोग अपनी शिकायतों को सीधे डीएम से करने के लिये उत्सुक हैं. बीते दिनों अलौली अस्पताल में दवा एक्सपायर करने से लेकर फर्जी प्रसव, बंध्याकरण, इलाज में पैसे मांगने, कागज पर ड्यूटी करने, फर्जी पैथोलॉजी संचालकों से पीएचसी प्रभारी की सांठगांठ जैसे कई गंभीर मामले उजागर हो चुके हैं.
गरमी से अभी राहत नहीं
प्रीमाॅनसून का जादू उतर चुका है और गरमी ने अब रंग दिखाना शुरू कर दिया है. मौसम विभाग की मानें तो अगले तीन दिन में अधिकतम तापमान 40 डिग्री को पार कर जायेगा. अब यह गरमी का सिलसिला जून के अंतिम सप्ताह तक चलेगा. रविवार को अधिकतम तापमान 39.0 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28.0 डिग्री सेल्सियस रहा.
खगड़िया : एक पखवारे से जारी भीषण गरमी के कारण आम जन जीवन प्रभावित हो रहा है. जलाने वाली धूप व गरम हवा के थपेड़ों के कारण लोग बीमार पड़ रहे हैं. कई तरह की मौसमी बीमारियों से पीड़ित मरीजों की भीड़ इन दिनों सरकारी सहित निजी अस्पतालों में लग रही है.
खासकर चक्कर आना, जी मिचलाना, उल्टी व दस्त की शिकायत बढ़ रही है. वहीं इस भीषण गरमी के दुष्प्रभाव से खेत खलिहान सहित पशु भी अछूते नहीं हैं. खेत में लगी मूंग की जलती फसल को देख कर किसानों की जान निकल रही है. वहीं सैंकड़ों दूध देने वाले पशु भी गरमी से बीमार हो रहे हैं. इससे पशु पालकों के बीच रोजी रोटी की समस्या उत्पन्न हो रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




