बेटे के बाद मां बनीं मुखिया

Published at :03 Jun 2016 5:50 AM (IST)
विज्ञापन
बेटे के बाद मां बनीं मुखिया

परबत्ता : प्रखंड मुख्यालय स्थित उच्च विद्यालय, कन्हैयाचक परबत्ता के प्रांगण में पंचायत चुनाव 2016 में गत रविवार से चल रहे मतगणना के दौरान बुधवार की देर शाम वैसा पंचायत के चुनाव परिणाम की घोषणा की गयी. जिसके अनुसार वैसा मुखिया पद पर शोभा देवी को 238 मतों से निर्वाचित घोषित किया गया. वैसा पंचायत […]

विज्ञापन

परबत्ता : प्रखंड मुख्यालय स्थित उच्च विद्यालय, कन्हैयाचक परबत्ता के प्रांगण में पंचायत चुनाव 2016 में गत रविवार से चल रहे मतगणना के दौरान बुधवार की देर शाम वैसा पंचायत के चुनाव परिणाम की घोषणा की गयी. जिसके अनुसार वैसा मुखिया पद पर शोभा देवी को 238 मतों से निर्वाचित घोषित किया गया. वैसा पंचायत के निवर्तमान मुखिया मनीष कुमार हैं, जो शोभा देवी के पुत्र हैं. शोभा देवी को 1755 मत मिले, जबकि उनकी निकटतम प्रतिद्वंद्वी पिंकी देवी को 1517 मत व निर्मला देवी को 194 मत प्राप्त हुआ.

सोनी सरपंच व चिंता देवी पंसस
वैसा ग्राम कचहरी के सरपंच पद पर सोनी कुमारी 799 मतों से निर्वाचित हुई . सोनी देवी को 1874 मत व उनकी निकटतम प्रतिद्वंद्वी चंदन देवी को 1075 मत प्राप्त हुआ. सरपंच पद के अन्य प्रत्याशियों में अनिता कुमारी को 241 व सोनी देवी को 232 मत मिला. वहीं परबत्ता पंचायत समिति क्षेत्र संख्या 18 से पंचायत समिति सदस्य पद पर चिंता देवी को 406 मतों से निर्वाचित हुई. चिंता देवी को 1278 व उनकी निकटतम प्रतिद्वंद्वी राकेश कुमार को 872, सुनीता देवी को 677 तथा हीरालाल शर्मा को 608 मत प्राप्त हुआ.
आरती मुखिया, विभा सरपंच व नीलम बनीं पंसस : प्रखंड के लगार पंचायत में आरती कुमारी अब तक की सबसे युवा मुखिया के रूप में निर्वाचित होने में सफलता पायी है. आरती कुमारी ने 518 मतों से मुखिया पद पर कब्जा जमाया. आरती कुमारी को 1169 मत व उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी नीमा देवी को 651 मत मिले.अन्य प्रत्याशियों में संजू देवी को 635, मीरा देवी को 624, राधा देवी को 371, शीला देवी को 353, माधुरी झा को 243, रीना देवी को 145, मंजू देवी को 142, गुंजन कुमारी को 137, सीता देवी को 123, भारतीय देवी को 89, सीता देवी को 43, निभा देवी को 36 मत प्राप्त हुआ.
विभा देवी बनीं सरपंच : लगार पंचायत के ग्राम कचहरी के सरपंच पद पर विभा देवी ने 208 मतों से जीत दर्ज की. विभा देवी को 1919 मत तथा उनकी निकटतम प्रतिद्वंद्वी विन्द्रा देवी को 1711 मत मिले. अन्य प्रत्याशियों में मीरा को 689 तथा मनिमाला देवी को 366 मत प्राप्त हुआ.
नीलम बनीं पंसस : परबत्ता पंचायत समिति क्षेत्र संख्या 19 लगार से पंचायत समिति सदस्य पद के लिये नीलम कुमारी निर्वाचित हुई. नीलम कुमारी को 1140 तथा उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी देवी संजना को 979 मत प्राप्त हुआ, जबकि अन्य प्रत्याशियों में मीणा देवी को 862, लक्ष्मी को 701 तथा सकुनी देवी को 404 मत प्राप्त हुआ.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन