बाल संरक्षण पदाधिकारी से 8.29 लाख रुपये की स्टॉक मार्केट के नाम पर ठगी, प्राथमिकी

Updated:
विज्ञापन

व्हाट्सएप पर एक आईडी मारलियन से स्टॉक सेलेक्शन एक्सपर्ट का ग्रुप ज्वाइन करने का लिंक आया था.

विज्ञापन

खगड़िया. जिला बाल संरक्षण पदाधिकारी से साइबर ठगों ने स्टॉक मार्केट के नाम पर 8 लाख 29 हजार रूपये से अधिक की ठगी की. पुलिस ने बाल संरक्षण पदाधिकारी के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है. जिला बाल संरक्षण पदाधिकारी सच्चिदानंद ने साइबर थाना में आवेदन देकर कहा कि साइबर ठग ने स्टॉक मार्केट के नाम पर बीते 19 मार्च 2026 से 17 अप्रैल 2026 तक कुल 8 लाख 29 हजार 800 रूपये की निवेश के नाम पर ठगी किया गया है. उन्होंने बताया कि सबसे पहले 19 मार्च को 10 हजार, 20 मार्च को 40 हजार, 27 मार्च को 9800, 6 अप्रैल को 4 लाख, 8 अप्रैल को 50 हजार, 8 अप्रैल को 40 हजार, 14 अप्रैल को 80 हजार, 17 अप्रैल को 2 लाख रूपये का ठगी किया गया है. आवेदन में बताया गया कि व्हाट्सएप पर एक आईडी मारलियन से स्टॉक सेलेक्शन एक्सपर्ट का ग्रुप ज्वाइन करने का लिंक आया था. स्टॉक सेलेक्शन के बारे में जानने के उद्देश्य से जुड़ गया. बताया कि शुरूआत में मिस्टर जैक नाम का एकाउंट से भारतीय स्टॉक के बारे में जानकारी दी जा रही थी. इसी बीच जीपीएस नामक एप डाउनलोड करने को कहा गया. इस ग्रुप में कई लोग जुड़े थे. ग्रुप में अधिक से अधिक राशि जमा करने का पिक्चर डाला जा रहा था. जिसके बाद 28 दिनों में 8 लाख 29 हजार से अधिक राशि की ठगी कर लिया गया. इसके बाद उक्त राशि को निकासी करने का प्रयास किया तो नहीं हुआ.

————–

ठगी का शिकार युवक को 50 हजार रूपये कराया रिफंड

खगड़िया. साइबर पुलिस ने साइबर ठगी युवक को 50 हजार रूपये का रिफंड कराया. रूपये रिफंड होते ही साइबर पुलिस को शुक्रिया किया. साइबर पुलिस ने बताया कि मानसी थाना क्षेत्र के फान्गो सिंगारसमा निवासी प्रभु चौधरी के पुत्र संत कुमार ने थाना में आवेदन देकर 50 हजार रूपये की ठगी की शिकायत किया था. ठगी की शिकायत मिलने पर साइबर थाना में सनहा संख्या 208-26 दर्ज किया गया. साइबर पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए पीड़ित संत कुमार के खाते 50 हजार रूपये वापस करा दिया गया.

विज्ञापन
राजकिशोर सिंह

लेखक के बारे में

By राजकिशोर सिंह

राजकिशोर सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के खगड़िया कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति, राजनीति की खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन