कूपन वितरण को ले प्रशिक्षण शिविर

Published at :17 Jun 2015 7:05 PM (IST)
विज्ञापन
कूपन वितरण को ले प्रशिक्षण शिविर

अलौली. अंचल आपूर्ति कार्यालय द्वारा जन वितरण कूपन को लेकर मंगलवार को स्वयं सहायता समूह प्रशिक्षण संस्थान में एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर लगाया गया. अंचल आपूर्ति पदाधिकारी सह सीओ चौधरी बसंत कुमार सिंह ने पंचायत सचिवों को बताया कि सभी लाभुकों को ससमय एवं सही पहचान पर कूपन हाथों हाथ उपलब्ध करायें. इसमें पंचायत स्तर […]

विज्ञापन

अलौली. अंचल आपूर्ति कार्यालय द्वारा जन वितरण कूपन को लेकर मंगलवार को स्वयं सहायता समूह प्रशिक्षण संस्थान में एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर लगाया गया. अंचल आपूर्ति पदाधिकारी सह सीओ चौधरी बसंत कुमार सिंह ने पंचायत सचिवों को बताया कि सभी लाभुकों को ससमय एवं सही पहचान पर कूपन हाथों हाथ उपलब्ध करायें. इसमें पंचायत स्तर के अन्य कर्मियों का भी सहयोग लें. उक्त अवसर पर बीडीओ राकेश कुमार, प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी धीरेंद्र कुमार साह एवं सभी पंचायत सचिव उपस्थित थे. बीडीओ ने निर्देश देते हुए कहा कि पंचायत सचिवों को कूपन उपलब्ध करा दिया गया है. कल से पंचायत में वितरण का कार्य शुरू कर देें, ताकि समय से कूपन का प्रतिवेदन भेजा जा सके.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन