धसना गिरने से युवती की मौत, चार जख्मी

प्रतिनिधि, अलौलीथाना क्षेत्र के बहादुरपुर पंचायत के ईमली गांव के समीप महिरबा बहियार में मिट्टी काटने के दौरान धसना गिर जाने से एक युवती की मौत हो गयी, जबकि चार अन्य घायल हो गयीं. ग्रामीणों के सहयोग से जख्मी बच्चियों को मिट्टी के नीचे से निकाला गया. मंगलवार को ईमली गांव निवासी कीरो सदा की […]
प्रतिनिधि, अलौलीथाना क्षेत्र के बहादुरपुर पंचायत के ईमली गांव के समीप महिरबा बहियार में मिट्टी काटने के दौरान धसना गिर जाने से एक युवती की मौत हो गयी, जबकि चार अन्य घायल हो गयीं. ग्रामीणों के सहयोग से जख्मी बच्चियों को मिट्टी के नीचे से निकाला गया. मंगलवार को ईमली गांव निवासी कीरो सदा की 17 वर्षीया पुत्री मालती कुमारी के साथ लगभग आधा दर्जन बच्चियां मिट्टी काटने के लिए महिरबा बहियार गयी थीं. इसी दौरान धसना सभी बच्चों के शरीर पर गिर गया. इसके कारण मालती की मौत घटनास्थल पर हो गयी. वहीं रामधन सदा की 14 वर्षीया पुत्री बबीता कुमारी, रंजीत सदा की पत्नी सुलेखा देवी, जवाहर सदा की दो पुत्रियां संगीता कुमारी, पारो कुमारी को जख्मी हालत में लोगों ने सदर अस्पताल भेजा. पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी कर रही थी. थानाध्यक्ष सुनील सहनी ने बताया कि उक्त मामले में यूडी केस दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम में भेजा जा रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










