पानी से निकला पदार्थ, बना चर्चा का विषय

Published at :15 Jun 2015 10:05 PM (IST)
विज्ञापन
पानी से निकला पदार्थ, बना चर्चा का विषय

चापाकल से निकल रहा अद्भ्ुात पदार्थफोटो है 13 मेंकैप्सन- चापाकल से निकले पदार्थ को देखते बच्चेप्रतिनिधि, पसराहाप्रकृति की लीला कहें या कुदरत कि करिश्मा, गोगरी प्रखंड के सर्किल नंबर एक के नवटोलिया एवं पीपड़पांती गांव के चापाकल से निकल रहा अद्भूत पदार्थ कौतूहल का विषय बनता जा रहा है. एक तरफ जहां लोग प्रकृति के […]

विज्ञापन

चापाकल से निकल रहा अद्भ्ुात पदार्थफोटो है 13 मेंकैप्सन- चापाकल से निकले पदार्थ को देखते बच्चेप्रतिनिधि, पसराहाप्रकृति की लीला कहें या कुदरत कि करिश्मा, गोगरी प्रखंड के सर्किल नंबर एक के नवटोलिया एवं पीपड़पांती गांव के चापाकल से निकल रहा अद्भूत पदार्थ कौतूहल का विषय बनता जा रहा है. एक तरफ जहां लोग प्रकृति के प्रकोप तूफान, भूकंप से अभी उबर भी नहीं पाये थे कि अचानक कोसी में लाल पानी का आना और चापाकल से अद्भुत पदार्थ का बाहर निकलना चर्चा का विषय बना हुआ है. पिछले तीन दिनों से लगातार कोसी की गोद में बसे गावों के कई चापाकलों से उजला फेनिल और अंडा युक्त लसलसा पिंड की तरह का पदार्थ निकल रहा है, जिससे लोग इस पानी को पीने से परहेज कर रहे हैं. लोग इसकी सूचना फोन से आस पड़ोस के लोगों को दे रहें हंै. पहली बार पैकांत पंचायत के नवटोलिया के उमेश साह के चापाकल से लगभग तीन फीट लंबा उजला रंग का पदार्थ निकला. इसकी सूचना पसराहा पुलिस को भी दी गयी. दूसरे दिन नवटोलिया के ही विनो साह के चापाकल से उसी तरह का गोल पिंड निकला जिसमें छोटे-छोटे अंडे भी थे. तीसरे दिन कोयला पंचायत के पीपड़पांती में गोवर्धन सिंह के चापाकल से भी इसी तरह का पदार्थ निकलने से गांव के लोगों में कौतूहल बना हुआ है. ग्रामीण उमेश साह,पप्पू कुमार आदि ने शंका जाहिर किया है कि कहीं पानी जहरीला तो नहीं हो गया है.कहते हैं एसडीओ एसडीओ संतोष कुमार ने बताया कि जानकारी मिली है. पीएचइडी विभाग के कार्यपालक अधिकारी को जांच के लिए भेजा जा रहा है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन