फर्जी डीटीओ बन वसूली कर रहे दो गिरफ्तार

Published at :15 Jun 2015 8:09 AM (IST)
विज्ञापन
फर्जी डीटीओ बन वसूली कर रहे दो गिरफ्तार

खगड़िया: अलौली-खगड़िया पथ पर फर्जी डीटीओ बन कर वाहनों के कागजात की जांच करना दो युवकों को महंगा पड़ गया. वाहन चालकों की सूचना पर पुलिस ने दोनों युवकों को मौके से गिरफ्तार कर लिया. उक्त पथ पर अलौली थाना क्षेत्र के मेघौना निवासी राजेश यादव तथा संझौती गांव के यशवंत कुमार फर्जी डीटीओ बन […]

विज्ञापन
खगड़िया: अलौली-खगड़िया पथ पर फर्जी डीटीओ बन कर वाहनों के कागजात की जांच करना दो युवकों को महंगा पड़ गया. वाहन चालकों की सूचना पर पुलिस ने दोनों युवकों को मौके से गिरफ्तार कर लिया.

उक्त पथ पर अलौली थाना क्षेत्र के मेघौना निवासी राजेश यादव तथा संझौती गांव के यशवंत कुमार फर्जी डीटीओ बन कर वाहनों को रोक कर कागजात की जांच कर रहे थे. इसी दौरान एक मवेशी ले जा रहे पिकअप वैन के चालक ने इसकी सूचना थानाध्यक्ष को दे दी. थानाध्यक्ष सुनील कुमार सहनी ने मौके से दोनों को गिरफ्तार कर लिया. थानाध्यक्ष ने बताया कि दोनों सफेद शर्ट और पैंट पहन कर वाहनों को रोक रहे थे. इस कारण वाहन चालकों को लग रहा था कि कोई अधिकारी वाहनों के कागजात की जांच कर रहा है.

इसी दौरान एक वाहन के कागजात में कमी पाते हुए जैसे ही दोनों ने रुपये की मांग की, वैसे ही दोनों की सच्चई जाहिर हो गयी. थानाध्यक्ष ने बताया कि मामला दर्ज कर दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन