दूसरों को सुरक्षा देने वाली पुलिस खुद बेहाल

खगड़िया: जिले के कई थानों को अपना भवन नहीं है. जहां है भी तो वह जजर्र हालत में है. हाल यह है कि दूसरे को सुरक्षा देने वाले खुद ही सुरक्षित नहीं हैं. यह स्थिति जिले के आधा दर्जन थानों की है. भवन जजर्र होने के कारण कारण पुलिसकर्मियों को भय के साये में ड्यूटी […]
यह थाना पंचायत भवन में वर्षो से चल रहा है. पुलिस बैरक उप स्वास्थ्य केंद्र व तहसील कचहरी के जजर्र भवन में संचालित किया जा रहा है. इसी तरह का हाल नक्सल प्रभावित गंगौर ओपी का भी है. यहां चहारदीवारी नहीं है. दियारा क्षेत्र के दर्जनों गांवों के बीच बनाये गये पौरा ओपी, मड़ैया ओपी भी सामुदायिक भवन में चल रहे हैं. वहीं मानसी थाना एनएच के रिटायर्ड गोदाम में चल रहा है. भवन जजर्र रहने के कारण बरसात के मौसम में पुलिस बल को काफी परेशानी होती है. जन सहयोग से निर्मित दो कमरे में थाने के ऑफिस का संचालन किया जा रहा है. भरतखंड ओपी भी पंचायत भवन में चल रहा है. पंचायत भवन में थाने के संचालन के कारण पंचायतों के कार्यो के निष्पादन में पंचायत प्रतिनिधियों को भी परेशानी होती है. पुलिस बल को शस्त्र की सुरक्षा करने में भी परेशानी हो रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










