हक के लिए जारी रहेगा संघर्ष : पवन

Published at :15 Jun 2015 12:05 AM (IST)
विज्ञापन
हक के लिए जारी रहेगा संघर्ष : पवन

खगडि़या . पिछले कई वर्षों से त्रिस्तरीय पंचायती राज संघ द्वारा अपनी 15 सूत्री मांगों के समर्थन में जब तक सरकार के विरुद्ध प्रदर्शन नहीं किया गया, तब तक संघ की मांग को नजर अंदाज किया गया. इसलिए जब तक त्रिस्तरीय पंचायती राज संघ के जन प्रतिनिधि अपने हक व हकूक की लड़ाई नहीं लड़ेंगे, […]

विज्ञापन

खगडि़या . पिछले कई वर्षों से त्रिस्तरीय पंचायती राज संघ द्वारा अपनी 15 सूत्री मांगों के समर्थन में जब तक सरकार के विरुद्ध प्रदर्शन नहीं किया गया, तब तक संघ की मांग को नजर अंदाज किया गया.

इसलिए जब तक त्रिस्तरीय पंचायती राज संघ के जन प्रतिनिधि अपने हक व हकूक की लड़ाई नहीं लड़ेंगे, तब तक सरकार मांगों को नहीं मानेगी. हालांकि आंदोलन के बाद सरकार द्वारा संघ के कुछ मांग को मान लिया गया. यह बातंे संघ के राज्य सचिव पवन कुमार चौधरी ने रविवार को स्थानीय रेडक्रॉस भवन में आयोजित पंचायत प्रतिनिधियों के एक दिवसीय कार्यशाला में कहीं. उन्होंने कहा कि शांति युद्ध का समय आ गया है.

त्रिस्तरीय पंचायत संघ के तय उम्मीदवार प्रमोद कुमार सिंह को स्थानीय निकाय चुनाव में विजयी हासिल कर विकास का झंडा लहराया जायेगा. इधर युवा शक्ति के प्रदेश अध्यक्ष नागेंद्र सिंह त्यागी ने कहा कि विधान परिषद के तय उम्मीदवार श्री सिंह इस चुनाव को हर हाल मे विजयी होंगे. वहीं छात्र राजद के नेता चंदन यादव ने कहा कि विधान परिषद के चुनाव में दल को छोड़ व्यक्ति की पहचान पर मतदान करने की आवश्यकता है. इसमें त्रिस्तरीय पंचायत संघ के जिलाध्यक्ष प्रमोद सिंह सबसे श्रेष्ठ है. बैठक का संचालन वार्ड संघ के अध्यक्ष सम्मी कपूर ने की. बैठक में बेगूसराय जिले के बड़ी बलिया के मुखिया सोहन यादव, शादपुर मुखिया शंभु यादव, बखरी मुखिया मधुसूदन कुमार, फुलमलिक के मुखिया प्रमोद यादव, हरिवंश यादव, मनोज कुमार, कंुदन सहनी सहित दर्जनों मुखिया एवं वार्ड संघ उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन