भाकपा की बैठक में कार्य रिपोर्ट पेश

Published at :14 Jun 2015 11:05 PM (IST)
विज्ञापन
भाकपा की बैठक में कार्य रिपोर्ट पेश

खगडि़या. भाकपा की बैठक रविवार को जिला कार्यालय में हुई. बैठक की अध्यक्षता कैलाश पासवान एवं राज्य कार्यकारिणी सदस्य राजेंद्र राजन, प्रभा शंकर सिंह के पर्यवेक्षण में हुई. बैठक में जिला कार्यकारिणी सदस्या भागो देवी, गोगरी अंचल के पूर्व अंचल मंत्री एवं जिला परिषद सदस्य जालिम मुनि तथा अलौली अंचल के पूर्व अंचल मंत्री राम […]

विज्ञापन

खगडि़या. भाकपा की बैठक रविवार को जिला कार्यालय में हुई. बैठक की अध्यक्षता कैलाश पासवान एवं राज्य कार्यकारिणी सदस्य राजेंद्र राजन, प्रभा शंकर सिंह के पर्यवेक्षण में हुई. बैठक में जिला कार्यकारिणी सदस्या भागो देवी, गोगरी अंचल के पूर्व अंचल मंत्री एवं जिला परिषद सदस्य जालिम मुनि तथा अलौली अंचल के पूर्व अंचल मंत्री राम सदा अकेला को श्रद्धांजलि अर्पित की गयी. प्रभाकर प्रसाद सिंह ने कार्य रिपोर्ट पेश किया तथा पार्टी से जुड़े कई अहम फैसले लिये गये. चौथम अंचल के भेलौड़ी भूमि आंदोलन का पूर्ण समर्थन करने का फैसला लिया गया. बैठक में पार्टी के बिहार राज्य परिषद सदस्य पुनीत मुखिया, रविंद्र यादव, विपिन चंद्र मिश्र, विधान परिषद के उम्मीदवार उषा सहनी मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन