पुलिस की शिथिलता के कारण घटी घटना

गोगरी. अगर पुलिस समय रहते सक्रिय हुई होती तो हमारे पति शिव पूजन शर्मा की हत्या नहीं होती. पुलिस शिथिलता के कारण ही जान गयी है. यह कहना है मृतक की पत्नी मनोरमा देवी का. मनोरमा देवी ने गोगरी पुलिस पर आरोप लगाते हुए बताया कि छह फरवरी को पति के गुम होने की शिकायत […]
गोगरी. अगर पुलिस समय रहते सक्रिय हुई होती तो हमारे पति शिव पूजन शर्मा की हत्या नहीं होती. पुलिस शिथिलता के कारण ही जान गयी है. यह कहना है मृतक की पत्नी मनोरमा देवी का. मनोरमा देवी ने गोगरी पुलिस पर आरोप लगाते हुए बताया कि छह फरवरी को पति के गुम होने की शिकायत गोगरी थाना में लिखित आवेदन देकर करना चाहा, लेकिन थानाध्यक्ष ने आवेदन लेने से साफ इनकार कर दिया. अगर उस समय पुलिस शिकायत दर्ज कर हरकत में आयी होती तो आज मेरे पति सुरक्षित होते. मनोरमा देवी ने कहा कि गोगरी पुलिस घटना में शामिल एक सफेदपोश के प्रभाव में काम कर रही थी. पति को खोजने के लिए पुलिस से गुहार लगायी, लेकिन घटना को लेकर प्राथमिकी दर्ज नहीं की गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










