मानसी ने मोकामा को हरा कर जीता शिल्ड

मानसी. रेलवे मैदान में चल रहे फुटबॉल टूर्नामेंट प्रतियोगिता के पुरुष वर्ग में शनिवार को हिरोज क्लब मानसी बनाम एलेवन स्टार क्लब मोकामा के बीच फाइनल मुकाबला खेला गया. मानसी ने मोकामा को 4-2 से पराजित कर विजेता शिल्ड पर कब्जा जमाया. मैच के पूर्व मुख्य अतिथि रेल थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार ने दोनों टीम के […]
मानसी. रेलवे मैदान में चल रहे फुटबॉल टूर्नामेंट प्रतियोगिता के पुरुष वर्ग में शनिवार को हिरोज क्लब मानसी बनाम एलेवन स्टार क्लब मोकामा के बीच फाइनल मुकाबला खेला गया. मानसी ने मोकामा को 4-2 से पराजित कर विजेता शिल्ड पर कब्जा जमाया. मैच के पूर्व मुख्य अतिथि रेल थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार ने दोनों टीम के खिलाड़ी से परिचय प्राप्त किया. निर्णायक की भूमिका में आनंद गुप्ता, सहायक दयानंद राम, राहुल मंडल थे. मुख्य अतिथि रेल थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार ने मानसी के रोशन, मोकामा के रूदल कुमार सहित अन्य खिलाडि़यों को सम्मानित किया. इस मौके पर उद्घोषक चंद्रगुप्त नकुल, शंकर सिंह अंजनी झा, श्याम भारती आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










