इंटर परीक्षा: दोनों पालियों में 183 परीक्षार्थी रहे अनुपस्थित

Updated:
विज्ञापन
इंटर परीक्षा: दोनों पालियों में 183 परीक्षार्थी रहे अनुपस्थित

इंटर परीक्षा: दोनों पालियों में 183 परीक्षार्थी रहे अनुपस्थित

विज्ञापन

खगड़िया. जिले में 31 केंद्रों पर दूसरे दिन मंगलवार को शांतिपूर्ण इंटर की परीक्षा हुई. प्रथम पाली में गणित तो दूसरी पाली में पॉलिटिकल साइंस विषय की परीक्षा हुई. दूसरे दिन भी एक भी परीक्षार्थी निष्कासित नहीं किया गया. बताया कि विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर दोनों पालियों में 12 हजार 210 परीक्षार्थी उपस्थित हुए, जबकि 183 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे. प्रथम पाली में 08 हजार 179 परीक्षार्थी शामिल हुए, जबकि 78 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे. वहीं द्वितीय पाली में 04 हजार 31 परीक्षार्थी उपस्थित हुए, जबकि 105 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे. इधर, गोगरी अनुमंडल के सभी परीक्षा केंद्रों पर दूसरे दिन शांतिपूर्ण परीक्षा हुई. वहीं महेशखूंट थाना क्षेत्र के एसपीएम इंटर विद्यालय राजधाम, जवाहर इंटर विद्यालय समसपुर, उत्क्रमित उच्च विद्यालय मदारपुर में परीक्षा शांतिपूर्ण हुई. विधि व्यवस्था को लेकर एसडीपीओ साक्षी कुमारी ने सेंटरों का जायजा लिया. थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार एवं पुलिस बल द्वारा तीनों सेंटर का गश्ती करते रहे. इसके साथ ही केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे और वीडियोग्राफी की व्यवस्था की गयी है.

विज्ञापन
राजकिशोर सिंह

लेखक के बारे में

By राजकिशोर सिंह

राजकिशोर सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के खगड़िया कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति, राजनीति की खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन