कम नहीं हो रहा ठंड का सितम, दिन में धूप से मिलती है राहत, शाम होते ही बढ़ी कनकनी
Updated at : 08 Jan 2020 8:00 AM (IST)
विज्ञापन

खगड़िया/गोगरी : मौसम साफ होने के कारण मंगलवार को धूप निकली. दिनभर खिली-खिली धूप रहने से लोगों को राहत मिली. लेकिन शाम में पछिया हवा चलने लगी और कनकनी बढ़ा दी. इससे एक बार फिर ठंड ने जिलेवासियों को बेदम कर दिया. हालांकी धूप के कारण अधिकतम तापमान में दो डिग्री की वृद्धि हुई और […]
विज्ञापन
खगड़िया/गोगरी : मौसम साफ होने के कारण मंगलवार को धूप निकली. दिनभर खिली-खिली धूप रहने से लोगों को राहत मिली. लेकिन शाम में पछिया हवा चलने लगी और कनकनी बढ़ा दी. इससे एक बार फिर ठंड ने जिलेवासियों को बेदम कर दिया. हालांकी धूप के कारण अधिकतम तापमान में दो डिग्री की वृद्धि हुई और पारा 22 डिग्री तक पहुंच गया.
लेकिन न्यूनतम तापमान में 1 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई और तापमान 9 डिग्री पर पहुंच गया. मौसम विभाग के मुताबिक सर्द पछिया हवा के कारण अभी तीन-चार दिनों तक ठंड से राहत की कोई उम्मीद नहीं है. मौसम वैज्ञानिक के मुताबिक सुबह-शाम कुहासे का असर रहेगा और कनकनी बनी रहेगी. बताया कि बुधवार को बादल छाये रह सकते हैं.
घना कोहरा के कारण यातायात रहा प्रभावित. जनवरी के पहले सप्ताह समाप्त हो चुके हैं लेकिन शीतलहर और कनकनी भरी ठण्ड अब भी जारी है. मंगलवार को दिन में धूप निकल जाने के कारण लोगों को थोड़ी राहत भले ही मिल रही है, लेकिन शाम होते ही हवा बहने से कनकनी बढ़ जाती है. लोग ठंड से बचने के लिए तरह- तरह के उपाय में जुटे हैं.
वहीं कोहरे के कोहराम पर अब भी विराम नहीं लगा है. शाम होते ही कोहरे की घने चादर से पूरा इलाका ढंक सा जाता है. इसका सबसे अधिक प्रभाव तो यातायात पर पड़ रहा है. घने कोहरे के कारण शाम के बाद सुबह आठ बजे तक लोगों को यातायात में काफी परेशानी हो रही है.
कोहरे की वजह से जहां सड़कों चलने वाले वाहनों की रफ्तार काफी धीमी हो जाती है, वहीं रेल मार्ग की कई ट्रेनों की आवाजाही में भी काफी विलंब दर्ज किया जा रहा है. एनएच 31 व 107 पर शाम होते ही रफ्तार धीमी हो रही है. इसके कारण सुबह के 10 बजे तक सड़क और यातायात व्यवस्था प्रभावित हो रही है. मंगलवार को अधिकतम तापमान 20 डिग्री व न्यूनतम 9 डिग्री सेल्सियस रहा.
अस्पताल में पहुंच रहे मरीज . ठंड का कहर जिले में बरकरार है. जिसको लेकर गोगरी के रेफरल अस्पताल में मरीज भी ठंड के चपेट में बीमार होकर पहुंच रहे हैं. ठंड जनित बीमारी से लोग अधिक प्रभावित हो रहे है. लेकिन, सरकारी अस्पताल में जीवन रक्षक दवाओं का अभाव हैं.
इससे लोगों को अधिकांश दवाइयां बाजार से खरीदनी पड़ रही है. हालांकी रेफरल अस्पताल गोगरी के चिकित्सक व अधिकारी ठंड जनित रोगों से निपटने के लिए समुचित दवा उपलब्ध होने की दावा कर रहे हैं. वहीं अस्पताल में मरीजों को चादर व कंबल भी नहीं दिया जा रहा है.
इससे मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा हैं. संपन्न लोगों की ठंडक रजाई व कंबलों से भी नहीं कट पा रही और वे रूम हीटर व ब्लोअर के सहारे ठंड का आनंद ले रहे. लेकिन सबसे बड़ी परेशानी फुटपाथ पर जिंदगी गुजार रहे लोगों व दिहाड़ी मजदूर को हो रही है. जिन्हें दो वक्त की रोटी के लिए ठिठुरते ठंड में भी जोखिम भरा कार्य करना पड़ रहा है.
अधूरे रैन बसेरा का कार्यपालक पदाधिकारी ने लिया जायजा
गोगरी. सोमवार को नगर कार्यपालक पदाधिकारी आदित्य कुमार ने नगर पंचायत द्वारा बनाये जा रहे रैन बसेरा के अधूरा निर्माण कार्य का जायजा लिया. रेफरल अस्पताल परिसर में बनाये जा रहे रैन बसेरा का जायजा लेने के बाद नगर कार्यपालक पदाधिकारी ने अविलंब कार्य को शुरू कर पूर्ण करने का निर्देश दिया.
कार्यपालक पदाधिकारी ने बताया कि बीते दिनों प्रभात खबर के माध्यम से रैन बसेरा के अधूरे निर्माण का मामला उजागर किया गया था.मामले को संज्ञान में लेने के बाद स्थल का जायजा लिया गया. बताते चले की गोगरी शहर के हजारों बेघर लोग आज भी एक रैन बसेरा के लिए तरस रहे हैं. रैन बसेरा नहीं होने के कारण बेघर सहित अन्य लोग फुटपाथ या रेलवे स्टेशनों पर आसमान के नीचे रात बिताने को विवश हैं.
अब ठंड का कहर शुरू हो गई है. ऐसे में इन लोगों को छत की जरूरत पड़ने लगी है. हालांकी नगर एवं आवास विभाग की ओर से रैन बसेरा के निर्माण को लेकर वर्ष 2017 में स्वीकृति मिली लेकिन नप प्रशासन के उदासीन रवैये के कारण रैन बसेरा के निर्माण पूर्ण अब तक नहीं पूर्ण हो सका.
कहते हैं कार्यपालक पदाधिकारी
प्रभात खबर के द्वारा अधूरे रैन बसेरा के निर्माण कार्य के तरफ ध्यान आकृष्ट कराये जाने के बाद अर्धनिर्मित रैन बसेरा का जायजा लिया गया. अविलम्ब कार्य को शुरू करा दिया गया है. जल्द ही रैन बसेरा का कार्य पूर्ण हो जायेगा.
आदित्य कुमार कार्यपालक पदाधिकारी नप गोगरी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




