पिपरा में हो रहे घटिया सड़क निर्माण कार्य का ग्रामीणों ने किया विरोध
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

चौथम : प्रखंड अंतर्गत पिपरा से मालपा तक बनने वाली सड़क में संवेदक द्वारा अनियमितता बरती जा रही है. जिससे गुस्साये ग्रामीणों ने सड़क निर्माण कार्य को सोमवार को रोक दिया. जानकारी के अनुसार ग्रामीण कार्य विभाग कार्य प्रमंडल- गोगरी द्वारा एमआर (3054) योजनान्तर्गत एनएच 107 से मालपा तक पथ मरम्मती का कार्य किया जा […]
विज्ञापन
चौथम : प्रखंड अंतर्गत पिपरा से मालपा तक बनने वाली सड़क में संवेदक द्वारा अनियमितता बरती जा रही है. जिससे गुस्साये ग्रामीणों ने सड़क निर्माण कार्य को सोमवार को रोक दिया. जानकारी के अनुसार ग्रामीण कार्य विभाग कार्य प्रमंडल- गोगरी द्वारा एमआर (3054) योजनान्तर्गत एनएच 107 से मालपा तक पथ मरम्मती का कार्य किया जा रहा है.
4 किलोमीटर बनने वाली सड़क का निर्माण कार्य एक करोड़ 29 लाख से किया जाना है. जिसका शिलान्यास इस महीने के 19 अगस्त को स्थानीय विधायक ने किया था. पीएन कन्स्ट्रक्शन सोनमनकी द्वारा कार्य किया जा रहा है. कार्य में घटिया निर्माण सामग्री उपयोग करने को लेकर ग्रामीणों ने कार्य को रोक दिया.
नीरपुर पंचायत के पंचायत समिति सदस्य सोहन सिंह, जदयू के प्रखंड उपाध्यक्ष मालिक प्रसाद सिंह, ग्रामीण मिथलेश कुमार, मिथुन कुमार, दिलीप कुमार, बासदेव सिंह, लक्ष्मी सिंह, फुलचन सिंह आदि ने बताया कि पुराना सड़क को जेसीबी से गिट्टी को उखाड़ दिया गया है. इसके बाद लेवल करना है. जबकि 3 इंच मेटेरियल देना है. लेकिन ये सब नहीं किया जा रहा है. ग्रामीणों का यह भी आरोप है कि कार्य स्थल पर जेइ एवं संवेदक नहीं आते हैं.
बस मुंशी द्वारा मनमाने तरीके से कार्य किया जा रहा है. दूसरी ओर सड़क के बगल से ही मिट्टी काटकर सड़क के फ्लैनक में मिट्टी डाली जा रही है. अदाबारी के दर्जनों ग्रामीणों ने सड़क निर्माण स्थल पर हंगामा कर निर्माण कार्य को रोक दिया. इधर विभागीय जेइ राकेश कुमार ने बताया कि कार्य में कोई अनियमितता नहीं हो रही है. उन्होंने कहा कि रोलर खराब होने के कारण रोलर का कार्य बंद है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










