खगड़िया : अपहृत किसान बेगूसराय से बरामद, मामला दर्ज

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 18 Aug 2019 8:41 AM

विज्ञापन

खगड़िया : गोगरी थाने के उसरी गांव निवासी देवन यादव को अपराधियों ने बलुवाही बस स्टैंड से शुक्रवार की शाम अपहरण कर लिया था. अपराधियों ने अपहृत किसान को बोलेरो से दियारे की ओर लेकर भाग गये थे. अपहृत किसान के बेटे ने इसकी जानकारी एसपी मीनू कुमारी को दी. इसके बाद पुलिस ने शनिवार […]

विज्ञापन
खगड़िया : गोगरी थाने के उसरी गांव निवासी देवन यादव को अपराधियों ने बलुवाही बस स्टैंड से शुक्रवार की शाम अपहरण कर लिया था. अपराधियों ने अपहृत किसान को बोलेरो से दियारे की ओर लेकर भाग गये थे.
अपहृत किसान के बेटे ने इसकी जानकारी एसपी मीनू कुमारी को दी. इसके बाद पुलिस ने शनिवार की सुबह अपहृत किसान को बेगूसराय जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के खांर दियारे के पास से बरामद किया गया़ पुलिस ने बेगूसराय जिले प्रभात कुमार, विकास कुमार, प्रवीण कुमार समेत आठ लोगों पर अपहरण की प्राथमिकी दर्ज की है़
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन