ePaper

कश्मीर में आतंकी मुठभेड़ में खगड़िया का लाल शहीद

Updated at : 11 Jun 2019 6:24 AM (IST)
विज्ञापन
कश्मीर में आतंकी मुठभेड़ में खगड़िया का लाल शहीद

गोगरी (खगड़िया) : आतंकी मुठभेड़ में खगड़िया का लाल मो जावेद शहीद हो गया. शहीद मो जावेद ने मुठभेड़ में जैश के एक आतंकी को भी मार गिराया. देर रात सूचना मिलते ही शहीद के पैतृक घर पर लोगों की भीड़ जुट गयी. जानकारी के अनुसार जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले के वेरिनाग क्षेत्र में शनिवार […]

विज्ञापन

गोगरी (खगड़िया) : आतंकी मुठभेड़ में खगड़िया का लाल मो जावेद शहीद हो गया. शहीद मो जावेद ने मुठभेड़ में जैश के एक आतंकी को भी मार गिराया. देर रात सूचना मिलते ही शहीद के पैतृक घर पर लोगों की भीड़ जुट गयी.

जानकारी के अनुसार जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले के वेरिनाग क्षेत्र में शनिवार से चल रहे आतंकी मुठभेड़ में खगड़िया के मांड़रपंचायत के दक्षिणी वार्ड 10 निवासी मो बकरूद्दीन के पुत्र मो जावेद शहीद हो गये. वे आर्मी जीडी के पद पर कश्मीर में तैनात थे. शहीद मो जावेद के भाई मो हिरा ने बताया कि मो जावेद का 10 वर्ष पूर्व आर्मी में चयन हुआ था. जावेद के शहीद होने की सूचना पर मांड़र में उनके घर सहित इलाके में कोहराम मच गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन