हिसार में सड़क हादसा, सहरसा और खगड़िया के पांच मजदूरों की गयी जान
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
खगड़िया/सहरसा/हिसार : हिसार जिले में जिंदल स्टील प्लांट के निकट एक अंडरब्रिज पर एक कार से कुचल जाने से पांच मजदूरों की मौत हो गयी, जबकि नौ अन्य घायल हो गये. मरने वाले मजदूर बिहार के सहरसा और खगड़िया जिले के रहने वाले थे. पुलिस ने बुधवार को बताया कि दुर्घटना मंगलवार देर रात करीब […]
विज्ञापन
खगड़िया/सहरसा/हिसार : हिसार जिले में जिंदल स्टील प्लांट के निकट एक अंडरब्रिज पर एक कार से कुचल जाने से पांच मजदूरों की मौत हो गयी, जबकि नौ अन्य घायल हो गये.
मरने वाले मजदूर बिहार के सहरसा और खगड़िया जिले के रहने वाले थे. पुलिस ने बुधवार को बताया कि दुर्घटना मंगलवार देर रात करीब दो बजे हुई. हांसी जा रही कार ओवरब्रिज के डिवाइडर से टकरायी और वहीं फुटपाथ पर सो रहे मजदूरों को कुचल दिया.
ओवरब्रिज की मरम्मत का काम चल रहा था और मजदूर काम खत्म होने के बाद फुटपाथ पर ही सो गये थे. मरने वालों में तीन खगड़िया व दो सहरसा के रहने वाले हैं. मृतकों में नीरज, विकास, चंदकिशोर खगड़िया जिले के बेला पिंगरा गांव, जबकि दो अन्य मृतक अवधेश और चंकेश्वर सहरसा जिले के भादा गांव के रहने वाले हैं. एक अन्य की पहचान नहीं हो पायी है.
खगड़िया के पिरनगरा के दो मजदूरों की गयी जान : प्रखंड क्षेत्र के पिरनगरा गांव के दो मजदूरों की मौत हरियाणा के हिसार में सड़क हादसे में हो गयी. हालांकि ग्रामीणों ने बताया कि सड़क हादसे में पिरनगरा के तीन मजदूरों की मौत हो गयी, जबकि नौ मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गये.
पिरनगरा निवासी चौधरी सदा का पुत्र विकास सदा (28) व गुलाब यादव के पुत्र नीरज कुमार (30) की मौत हो गयी, जबकि पिरनगरा निवासी शंकर सदा, विकास कुमार, भूषण कुमार, गोविंद कुमार, इंद्र कुमार, सत्तन कुमार, नीतेश कुमार, सुभाष कुमार घायल हो गये.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन