खगड़िया में माता-पिता की पिटाई से बेटे की मौत

Updated at : 06 Nov 2018 4:27 PM (IST)
विज्ञापन
खगड़िया में माता-पिता की पिटाई से बेटे की मौत

खगड़िया : बिहार में खगड़िया जिले के महेशखुंट पंचायत के अंतर्गत बिचली टोला में सोमवार-मंगलवार की दरम्यानी रात बेटे के अवैध संबंध को लेकर उसके साथ हुए विवाद में माता-पिता ने परिवार के अन्य सदस्यों के साथ मिल कर उसकी कथित तौर पर बुरी तरह पिटाई की, जिसके कारण उसकी मौत हो गयी. गोगरी अनुमंडल […]

विज्ञापन

खगड़िया : बिहार में खगड़िया जिले के महेशखुंट पंचायत के अंतर्गत बिचली टोला में सोमवार-मंगलवार की दरम्यानी रात बेटे के अवैध संबंध को लेकर उसके साथ हुए विवाद में माता-पिता ने परिवार के अन्य सदस्यों के साथ मिल कर उसकी कथित तौर पर बुरी तरह पिटाई की, जिसके कारण उसकी मौत हो गयी. गोगरी अनुमंडल पुलिस अधिकारी पीके झा ने बताया कि मृतक का नाम अरविंद कुमार चौरसिया(28) है.

चौरसिया की शादी करीब चार साल पहले भागलपुर जिला में हुई थी. लेकिन वह अपनी पत्नी को घर नहीं लाता था. उसके माता-पिता सहित परिवार के अन्य सदस्य उसके इस बर्ताव का विरोध करते थे. झा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है. उन्होंने बताया कि मृतक के पिता नरेश चौरसिया और उसकी मां को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है. जबकि, हत्या में शामिल परिवार के अन्य अज्ञात सदस्यों की पहचान के प्रयास किये जा रहे हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन