ePaper

बिहार : खगड़िया में एनएस-31 पर हुए भीषण सड़क हादसे में 4 लोगों की मौत

Updated at : 21 Feb 2018 3:15 PM (IST)
विज्ञापन
बिहार : खगड़िया में एनएस-31 पर हुए भीषण सड़क हादसे में 4 लोगों की मौत

खगड़िया : बिहार के खगड़िया जिले में नेशनल हाइवे 31 पर हुई एक भीषण सड़क दुर्घटना में 4 लोगों के मारे जाने की खबर है. जानकारी के मुताबिक चारों लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी है. बताया जा रहा है टैंक वाले ट्रक और ऑटो में हुई भीषण टक्कर में चार लोगों की […]

विज्ञापन

खगड़िया : बिहार के खगड़िया जिले में नेशनल हाइवे 31 पर हुई एक भीषण सड़क दुर्घटना में 4 लोगों के मारे जाने की खबर है. जानकारी के मुताबिक चारों लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी है. बताया जा रहा है टैंक वाले ट्रक और ऑटो में हुई भीषण टक्कर में चार लोगों की मौत हो गयी है. चारों लोग ऑटो पर सवार थे और तेज गति से आ रहे टैंकर ने टक्कर मार दी, जिससे ऑटो रोड के किनारे पलट गयी. इस घटना में ऑटो में सवार सभी लोग मारे गये हैं. सूचना के बाद मौके पर पुलिस पहुंच चुकी है और शव को अपने कब्जे में लेकर टैंकर की तलाश शुरू कर दी है.

इससे पूर्व मैट्रिक की परीक्षा बुधवार से शुरू हो गयी. कई छात्र सड़क हादसे का शिकार होने के कारण परीक्षा देने से वंचित हो गये. वहीं, एक छात्रा के पिता की मौत परीक्षा केंद्र जाने के दौरान हुए सड़क हादसे में हो गयी. जानकारी के मुताबिक, नवादा में परीक्षा में शामिल होने के लिए जा रहे छात्रों का वाहन गड्ढे में पलट गया. इस हादसे में कई छात्र व अभिभावक घायल हो गये. सभी घायलों को सदर अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया. बताया जाता है कि मैजिक वाहन से दर्जनों छात्र और अभिभावक वारसलीगंज के एसएन सिन्हा कॉलेज सेंटर पर परीक्षा देने जा रहे थे. इसी दौरान नवादा-जमुई पथ पर माया बिगहा गांव के समीप मैजिक वाहन ने संतुलन खो दिया और वाहन सड़क किनारे गड्ढे में पलटी मार दिया. इस हादसे में करीब 10 लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. इनमें छह छात्र व चार अभिभावक शामिल हैं.

वहीं दूसरी ओर सीवान में ड़हरिया थाने के मनसा हाता गांव के समीप बुधवार सुबह करीब 8:00 बजे दो बाइकों की आपस में भिड़ंत होने से एक व्यक्ति की मौत हो गयी तथा एक मैट्रिक की परीक्षा सहित तीन लोग जख्मी हो गये. जख्मी दो लोगों की हालत चिंताजनक होने पर डॉक्टरों ने पीएमसीएच रेफर कर दिया. मृतक बड़हरिया थाने के कुबही गांव के खूब ज्ञान सिंह का पुत्र छठी लाल सिंह था. घायलों में मैट्रिक की परीक्षार्थी सुमन कुमारी, सोनू कुमार तथा राजन कुमार चौहान शामिल हैं.

यह भी पढ़ें-
नवादा और सीवान में हुए सड़क हादसे में मैट्रिक के कई परीक्षार्थी घायल, सीवान में छात्रा के पिता की मौके पर मौत

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन