विदेशी शराब बरामद तीन कारोबारी गिरफ्तार

Updated at : 28 Jul 2017 5:28 AM (IST)
विज्ञापन
विदेशी शराब बरामद तीन कारोबारी गिरफ्तार

चौथम : थाना अध्यक्ष सुनील कुमार सहनी ने गुरुवार को गुप्त सूचना पर हरदिया गांव में छापामारी कर दो अंतरराज्यीय सहित तीन कारोबारियों को गिरफ्तार किया है. साथ ही बड़ी मात्रा में विदेशी शराब बरामद किया. छापामारी के दौरान हरदिया गांव के निवास यादव के पुत्र राम विनय यादव के घर से साढ़े सात सौ […]

विज्ञापन

चौथम : थाना अध्यक्ष सुनील कुमार सहनी ने गुरुवार को गुप्त सूचना पर हरदिया गांव में छापामारी कर दो अंतरराज्यीय सहित तीन कारोबारियों को गिरफ्तार किया है. साथ ही बड़ी मात्रा में विदेशी शराब बरामद किया. छापामारी के दौरान हरदिया गांव के निवास यादव के पुत्र राम विनय यादव के घर से साढ़े सात सौ एमएल रॉयल स्टेग के 42 बोतल विदेशी शराब बरामद किया.

वहीं छापामारी के दौरान शराब के कारोबारी अंतरराज्यीय गिरोह के मेदपुरा गुरगांव (हरियाणा) के विलास राम के पुत्र धीरज कुमार एवं करोथा रोहतक हरियाणा के राजेश कुमार के पुत्र संजय कुमार सहित हरदिया गांव के निवास यादव के पुत्र राम विनय को गिरफ्तार किया. धराये शराब कारोबारियों से पूछताछ से मिली जानकारी अनुसार के शराब कारोबारियों से सीधे संपर्क पर हरदिया गांव के राम विनय शराब का कारोबार चलाता था. राम विनय ऊंची दाम पर शराब का होम डिलेवरी सप्लाई करता था. छापामारी में हरियाणा के धराये दो युवक ने बताया कि हरियाणा शराब पहुंचाने के एक खेप के लिए प्रति व्यक्ति को दो हजार रुपये, गाड़ी भाड़ा सहित 200 रुपये का खुराकी दिया जाता है. हमलोग मजदूरी का काम करते है. उन्होंने बताया कि हरियाणा से हरदिया दो खेप शराब पहुंचाया है.

थाना अध्यक्ष ने बताया कि गुप्त सूचना पर छापामारी के तहत उक्त शराब पकड़ा गया. वहीं धराये तीन शराब कारोबारियों में हरदिया गांव के राम विनय, हरदिया के धीरज एवं संजय कुमार को 750 एमएल के 42 बोतल विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है. उन्होंने कहा कि हरियाणा से ट्रेन से लाकर शराब के कारोबारी हरदिया पहुंचा था.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन