स्थापना विद्यालय सरैया में ग्रामीणों ने जड़ा ताला

Updated at : 27 Jul 2017 5:46 AM (IST)
विज्ञापन
स्थापना विद्यालय सरैया में ग्रामीणों ने जड़ा ताला

चौथम : प्रखण्ड के स्थापना विद्यालय सरैया में प्रभारी प्रधानाध्यापक ने शिक्षा विभाग द्वारा पदस्थापित प्रधानाध्यापक को प्रभार देने से इंकार कर दिया है. इससे गुस्साये ग्रामीणों ने विद्यालय में ताला मार दिया है. पूर्व से विद्यालय में पदस्थापित नियोजित शिक्षक संजीत कुमार प्रभारी प्रधानाध्यापक के पद पर कार्यरत थे. ग्रामीणों द्वारा प्रभारी प्रधानाध्यापक के […]

विज्ञापन

चौथम : प्रखण्ड के स्थापना विद्यालय सरैया में प्रभारी प्रधानाध्यापक ने शिक्षा विभाग द्वारा पदस्थापित प्रधानाध्यापक को प्रभार देने से इंकार कर दिया है. इससे गुस्साये ग्रामीणों ने विद्यालय में ताला मार दिया है. पूर्व से विद्यालय में पदस्थापित नियोजित शिक्षक संजीत कुमार प्रभारी प्रधानाध्यापक के पद पर कार्यरत थे.

ग्रामीणों द्वारा प्रभारी प्रधानाध्यापक के विरुद्व शिकायत जिलाधिकारी को किया गया था. स्थापना विद्यालय के प्रक्रिया के तहत प्रधानाध्यापक की पदस्थापना की मांग की गयी. डीएम के निर्देश पर जिला शिक्षा पदाधिकारी ने प्रधानाध्यापक पद पर संजय सिंह को पदस्थापित किया. प्रधानाध्यापक के योगदान के बीते एक सप्ताह तक प्रभारी प्रधानाध्यापक द्वारा वित्तीय व विद्यालय के दैनिक प्रभार नहीं सौंपा. इतना हीं नहीं विद्यालय के मध्याह्न भोजन का संचालन विद्यालय शिक्षा समिति के अध्यक्ष पर सौंप कर 24 जुलाई से तीन दिनों की छुट्टी पर चले गये. ग्रामीणों ने पूर्व प्रभारी प्रधानाध्यापक के मनमाने रवैये के विरोध में विद्यालय में ताला लगा दिया.

आक्रोशित ग्रामीणों ने शिक्षा विभाग पर आरोप लगाया कि पूर्व प्रभारी प्रधानाध्यापक की मनमानी पर विभागीय अधिकारी क्यों चुप्पी साधे हुए हैं. विभाग द्वारा पदस्थापित प्रधानाध्यापक को प्रभार क्यों नहीं सौंपा गया. ग्रामीणों ने कहा कि जब तक नये प्रधानाध्यापक को प्रभार नहीं सौंपा जाता है तब तक विद्यालय में ताला बंद रहेगा.

क्या है प्रावधान
विभागीय प्रावधान के तहत विद्यालय में नव पदस्थापित प्रोन्नत प्रधानाध्यापक को योगदान के बाद विद्यालय का वित्तीय एवं दैनिक संचालन का प्रभार दिया जाता है. पूर्व नियोजित प्रभारी प्रधानाध्यापक ने विभागीय आदेश को दरकिनार कर प्रभार नहीं सौंपा. वहीं नये प्रधानाध्यापक के पद भार ग्रहण के बीते एक सप्ताह के बाद नये प्रधानाध्यापक से अवकाश की स्वीकृति कराये बिना चले गये . जो विभागीय अनुशासनहीनता को दर्शाता है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन