प्रत्येक शनिवार को थाना में लगेगा जनता दरबार
Updated at : 22 Jul 2017 2:31 PM (IST)
विज्ञापन

भूमि विवाद पर कारगर कार्रवाई के दिये आदेश प्रधान सचिव ने डीएम व एसपी को लिखा पत्र खगड़िया : जिले में भूमि विवाद के मामले में त्वरित,ठोस व कारगर कार्रवाई करने के आदेश राज्य स्तर से जारी किये गए है. यह आदेश राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के प्रधान सचिव विवेक कुमार सिंह ने जारी […]
विज्ञापन
भूमि विवाद पर कारगर कार्रवाई के दिये आदेश
प्रधान सचिव ने डीएम व एसपी को लिखा पत्र
खगड़िया : जिले में भूमि विवाद के मामले में त्वरित,ठोस व कारगर कार्रवाई करने के आदेश राज्य स्तर से जारी किये गए है. यह आदेश राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के प्रधान सचिव विवेक कुमार सिंह ने जारी किये है. भूमि विवाद के निपटारे के संबंध में डीएम व एसपी पर पत्र लिख कर कार्रवाई करने को कहा गया है. प्रधान सचिव ने डीएम व एसपी को लिखे पत्र में कहा है कि भूमि विवाद के कारण विधि व्यवस्था की गंभीर समस्या उत्पन्न हो जाती है. जिस कारण प्रशासन की छवि पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है.और लोकहित बाधित हो जाता है.
इन्होंने कहा है मुख्य रूप से भूमि विवाद जमीन की मापी, रैयतों के बीच सीमांकन, लोक भूमि के अतिक्रमण परचाधारयिों के जमीन से बेदखल सहित कुछ अन्य कारणों से होता है.कभी कभी भूमि विवाद के विवाद का स्वरूप इतना उग्र हो जाता है कि उसे नियंत्रण करने में समस्या उत्पन्न होती है. अगर ऐसे मामलों को उत्पन्न होने के पहले इसका समाधान कर दिया जाए, तो विधि व्यवस्था बनी रहेगी.
भूमि विवाद के मामले के निष्पादन को लेकर प्रधान सचिव ने दो महत्वपूर्ण आदेश दिये है. प्रत्येक थाना में सीओ एवं थानाध्यक्षों को संयुक्त बैठक करने का आदेश दिये गये हैं. यह बैठक प्रत्येक शनिवार को करने का निर्देश दिया गया है.
जहां थाना क्षेत्र के अतिसंवेदनशील 5-5 भूमि विवाद के मामले को चिन्हित कर इसकी रिपोर्ट जिला स्तर पर भेजने को कहा गया है. वरीय पदाधिकारी ऐसे संवेदनशील मामलों को निष्पादित करेंगे. प्रधान सचिव ने डीएम व एसपी को प्रत्येक शनिवार को थाना स्तर पर बैठक आयोजित करने के लिए अपने स्तर से आदेश देने सहित सीओ व थानाध्यक्ष को सहयोग देने को कहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




