ePaper

रंगदारी नही देने पर युवक को मारी गोली, गंभीर हालत में रेफर

Updated at : 17 Aug 2024 11:12 PM (IST)
विज्ञापन
Electoral Roll Revision

मनिहारी थाना क्षेत्र के नारायणपुर की घटना

विज्ञापन

मनिहारी. मनिहारी थाना क्षेत्र के नारायणपुर में 20 वर्षीय युवक को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया. इस घटना में मिठू पिता नाजीर घायल हुआ है. स्थानीय लोगों ने मिठू को अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया. वहां प्राथमिक इलाज के बाद कटिहार रेफर किया गया. पीड़ित मिठू ने बताया कि नारायणपुर का रहने वाला बुल्ला रंगदारी मांग रहा था. रंगदारी नहीं देने पर गोली मार दी, जिससे घायल हो गया. रुपये भी छिनतई कर लिया. वह पहले भी रंगदारी मांगता था. घटना के बाद बुल्ला फरार हो गया. पहले भी वह इस प्रकार का घटना कर चुका है. सूचना पर मनिहारी थानाध्यक्ष पंकज आनंद, अनि गौतम कुमार अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचे. थानाध्यक्ष ने घायल से घटना की जानकारी ली. मनिहारी एसडीपीओ मनोज कुमार ने बताया कि बेहतर इलाज के लिए घायल को कटिहार भेजा गया है. गोली चलने के मामले में बताया कि इसकी जांच हो रही है. मनिहारी पुलिस मामले की जांच करते हुए आगे कार्रवाई कर रही है.

जाल को लेकर हुए विवाद में तीन नाबालिग भाइयों पर हमला कर किया घायल

कटिहार. मुफस्सिल थाना क्षेत्र के गोलाघाट में नदी में लगाये गये जाल चोरी होने की बात पर हुए विवाद में एक पक्ष के तीन लड़का घायल हो गया. जिसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया. इलाज के दौरान घायल आसिक ने बताया कि वह अपने भाई आरिफ एवं सारिख के साथ नदी पर गया था. जहां उसने जाल लगा रखी थी. जब पहुंचा तो देखा उसका जाल वहां नहीं है. बगल के खेत में कुछ लोग उसकी जाल को खोल कर रख लिया है. जब इस बात को दूसरे पक्ष के लोगों से कहीं तो उन लोगों ने विवाद करना शुरू कर दिया. इसी दौरान दूसरे पक्ष के लोगों ने धारदार हथियार से सभी भाईयों पर प्रहार कर दिया. जिसमें तीनों लड़के घायल हो गये. घटना पश्चात घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन