सड़क दुर्घटना में युवक जख्मी

सड़क दुर्घटना में युवक जख्मी
कुरसेला एनएच 31 पर विषहरी स्थान के समीप गुरुवार देर शाम ट्रक की ठोकर से युवक गम्भीर रुप से घायल हो गया. घायल युवक को उपचार के लिए सीएचसी समेली पहुंचाया गया. बताया गया कि दुर्घटना में युवक का पांव बुरी तरह जख़्मी हो गया था. घायल युवक गौरव कुमार (19) समेली का निवासी बताया गया है. जानकारी अनुसार विहुला विषहरी के विर्सजन को लेकर ट्रैक्टर से श्रद्धालुओं की भीड़ सड़क से गुजर रही थी. इसी बीच पीछे से ट्रक ने युवक को ठोकर मार दिया. ट्रक के ठोकर से युवक का पांव जख्मी हो गया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By राजकिशोर
राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










