क्रॉसवर्ड प्रतियोगिता को पांच जुलाई तक करा सकते रजिस्ट्रेशन

Updated at : 26 Jun 2025 6:51 PM (IST)
विज्ञापन
क्रॉसवर्ड प्रतियोगिता को पांच जुलाई तक करा सकते रजिस्ट्रेशन

क्रॉसवर्ड प्रतियोगिता को पांच जुलाई तक करा सकते रजिस्ट्रेशन

विज्ञापन

कटिहार बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने इस साल होनेवाली क्रॉसवर्ड प्रतियोगिता की तिथि की घोषणा कर दी है. इस प्रतियोगिता में समिति द्वारा सरकारी संबद्ध विद्यालयों के नौवीं से 12 वीं तक के विद्यार्थी भाग लेंगे. प्रतियोगिता के लिए पांच जुलाई जुलाई तक ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन किया जायेगा. अभ्यास सत्र छह से नौ जुलाई तक की जायेगी. जिला स्तर पर होने वाली ऑनलाइन स्कोरिंग राउंड 10 जुलाई से 25 जुलाई तक चलेगी. वहीं 26 जुलाई तक ऑनलाइन स्कोरिंग राउंड का परिणाम प्रकाशित करना होगा. इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए निर्धारित वेबसाइट पर जाकर या गूगल प्ले स्टोर से।बीएसईबी क्रॉसवर्ड एप डाउनलोड करेंगे. डाउनलोड करने के बाद रजिस्ट्रेशन करना होगा. जिला स्तर पर प्रथम तीन स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को आठ हजार रुपये, छह हजार और चार हजार रुपये नकद राशि पुरस्कार के रूप में दिये जायेंगे. इसके साथ ही तीनों विजेताओं को एक-एक बैग, मेडल और सर्टिफिकेट दिया जायेगा. यह पुरस्कार जिला स्तर से बच्चों को प्रदान किये जायेंगे. समिति की ओर से जारी दिशानिर्देश में कहा गया है कि जिला स्तर पर विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार स्वरूप दी जाने वाली राशि और बैग समिति द्वारा 25 जुलाई तक जिला शिक्षा कार्यालय में उपलब्ध करायी जायेगी. राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन समिति मुख्यालय में 30 जुलाई को किया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन