मनिहारी गंगा रिवर फ्रंट का निर्माण कार्य 63 प्रतिशत पूरा

मनिहारी गंगा रिवर फ्रंट का निर्माण कार्य 63 प्रतिशत पूरा
– केंद्रीय मंत्री ने सांसद तारिक अनवर को दी जानकारी कटिहार सांसद तारिक अनवर के लिखे गए पत्र के संदर्भ में केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल ने उन्हें पत्र के माध्यम से जानकारी दी है कि कटिहार जिले के मनिहारी में गंगा रिवर फ्रंट डेवलपमेंट परियोजना कार्य प्रगति पर है. जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता पंकज कुमार तमाखुवाला ने यह जानकारी देते हुए बताया कि केंद्रीय जल शक्ति मंत्री पाटिल ने सांसद तारिक अनवर को पत्र मे यह भी लिखा कि यह परियोजना नेशनल मिशन फॉर क्लीन गंगा के अंतर्गत राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन द्वारा कटिहार जिला के मनिहारी गंगा रिवर फ्रंट डेवलेपमेंट का निर्माण लगभग 12 करोड़ रुपये की लागत से विकसित की जा रही है. मंत्रालय के अनुसार, मनिहारी गंगा रिवर फ्रंट का निर्माण कार्य लगभग 63 प्रतिशत पूर्ण हो चुका है. शेष कार्य शीघ्र पूरा किए जाने का प्रस्ताव है. परियोजना पूर्ण होने के बाद इसकी उपयोगिता के अनुसार आगे की विकास योजनाओं पर भी विचार किया जायेगा. प्रवक्ता पंकज तमाखुवाला ने बताया कि सांसद लगातार कटिहार क्षेत्र के समुचित विकास और गंगा तट के बेहतर उपयोग के लिए केंद्र सरकार के साथ संवाद करते रहे है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




