चेतावनी स्तर के करीब पहुंची कोसी, बरंडी व कारी कोसी नदी का जलस्तर

महानंदा के जलस्तर में उतार-चढ़ाव जारी
कटिहार. जिले में रुक-रुक कर हो रही बारिश के बीच रविवार को महानंदा नदी के जलस्तर में कुछ स्थानों पर मामूली कमी दर्ज की गयी है तथा कुछ स्थानों पर इस नदी का जलस्तर शांत है. महानंदा नदी के जलस्तर में कमी के बावजूद सभी स्थानों पर खतरे के निशान से ऊपर बह रही है. जबकि गंगा, बरंडी, कोसी व कारी कोसी नदी के जलस्तर में वृद्धि जारी रही है. कोसी, ब रंडी व कारी कोसी नदी का जलस्तर में उफान है तथा चेतावनी स्तर के करीब पहुंच चुकी है. हालांकि जिस तरह से रुक रुक कर बारिश हो रही है तथा नदियों के जलस्तर में उतार चढ़ाव के बाद भी बाढ़ का पानी निचले इलाके में फैलने लगी है. घटते बढ़ते जलस्तर से लोगों के बीच बाढ़ एवं कटाव को लेकर दहशत भी होने लगी है. बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल के अनुसार महानंदा नदी झौआ में शनिवार की शाम जलस्तर 31.56 मीटर था, जो रविवार की सवेरे जलस्तर 31.56 मीटर ही रहा. इसी नदी के बहरखाल में 31.39 मीटर था, जो 31.39 मीटर ही रहा. कुर्सेल में शनिवार की शाम जलस्तर 31.55 मीटर था, जो रविवार की सवेरे घटकर 31.54 मीटर हो गया. इसी नदी के दुर्गापुर में जलस्तर 28.15 मीटर था, जो 12 घंटे बाद घटकर 28.13 मीटर हो गया है. गोविंदपुर में इस नदी का जलस्तर शाम में 26.98 मीटर था, जो रविवार की सुबह जलस्तर बढ़कर 27.02 मीटर हो गया. इस नदी का जलस्तर आजमनगर व धबोल में भी स्थिर है. आजमनगर में इस नदी का जलस्तर 30.34 मीटर था. रविवार की सवेरे यहां का जलस्तर 30.34 मीटर ही रहा है. धबौल में इस नदी का जलस्तर 29.65 मीटर दर्ज किया गया है. यहां का जलस्तर 12 घंटे के बाद रविवार की सुबह में 29.65 मीटर ही रहा.
गंगा, बरंडी, कोसी व कारी कोसी उफनायी
गंगा, बरंडी, कोसी व कारी कोसी नदी के जलस्तर में रविवार को भी वृद्धि जारी रही है. गंगा नदी के रामायणपुर में शनिवार की शाम 25.82 मीटर दर्ज किया गया, जो रविवार की सवेरे में बढ़कर 25.90 मीटर हो गया. इसी नदी के काढ़ागोला घाट पर जलस्तर 28.10 मीटर रहा. जबकि रविवार की सुबह यहां का जलस्तर बढ़कर 28.33 मीटर हो गया है. कोसी नदी के कुरसेला रेलवे ब्रिज पर शनिवार की शाम जलस्तर 28.96 मीटर दर्ज की गयी. रविवार की सवेरे में यहां का जलस्तर बढ़कर 29.10 मीटर हो गया है. बरंडी नदी का जलस्तर एनएच 31 डूमर के पास शनिवार की शाम 29.30 मीटर था. रविवार की सुबह यहां का जलस्तर बढ़कर 29.50 मीटर हो गया है. कारी कोसी चेन संख्या 389 पर जलस्तर शनिवार की शाम 26.89 मीटर था. रविवार की सवेरे यहां का जलस्तर बढ़कर 26.96 मीटर हो गया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




