ePaper

गंगा, बरंडी व कारी कोसी नदी का जलस्तर शांत

Updated at : 28 Aug 2024 11:35 PM (IST)
विज्ञापन
Electoral Roll Revision

कोसी के जलस्तर में आयी नरमी

विज्ञापन

कटिहार. जिले के सभी प्रमुख नदियों के जलस्तर में कमी शुरू हो गया है. गंगा, बरंडी व कारी कोसी नदी के जलस्तर में बुधवार को शांत रही है. जबकि कीड़ी नदी के जलस्तर में मामूली कमी दर्ज की गयी है. इस बीच बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल से मिली रिपोर्ट के मुताबिक गंगा नदी का जलस्तर रामायणपुर में मंगलवार की शाम को 27.21 मीटर दर्ज किया गया, जो बुधवार की सुबह में यहां का जलस्तर 27.21 मीटर ही रहा है. इसी नदी के काढ़ागोला घाट पर जलस्तर 30.60 मीटर दर्ज किया गया है. जबकि बुधवार की सुबह में यहां का जलस्तर 30.60 मीटर ही रहा है. कोसी नदी के कुरसेला रेलवे ब्रिज पर मंगलवार की शाम जलस्तर 30.85 मीटर दर्ज की गयी. बुधवार की सुबह में यहां का जलस्तर घटकर 30.83 मीटर हो गया है. बरंडी व कारी कोसी नदी के जलस्तर भी शांत है. बरंडी नदी का जलस्तर एनएच 31 डूमर के पास मंगलवार की शाम में 31.39 मीटर था. बुधवार की सुबह में यहां का जलस्तर 31.39 मीटर ही रहा है. जबकि कारी कोसी नदी का जलस्तर चेन संख्या 389 पर मंगलवार की शाम में 28.56 मीटर था. बुधवार की सुबह में यहां का जलस्तर 28.56 मीटर ही रहा है. महानंदा के जलस्तर में जारी है कमी बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल के अनुसार महानंदा नदी के जलस्तर में कमी जारी है. रिपोर्ट के मुताबिक मंगलवार की शाम में महानंदा नदी का जलस्तर झौआ में 28.78 मीटर दर्ज किया गया है, जो बुधवार की सुबह में यहां का जलस्तर घटकर 28.75 मीटर हो गया. इसी नदी के बहरखाल में 28.73 मीटर था, जो घटकर 28.69 मीटर हो गया. कुर्सेल में मंगलवार की शाम जलस्तर 28.95 मीटर था, जो 12 घंटे बाद बुधवार की सुबह में यहां का जलस्तर घटकर 28.90 मीटर हो गया. इसी नदी के दुर्गापुर में जलस्तर 26.22 मीटर था, जो 12 घंटे बाद घटकर 26.19 मीटर हो गया है. गोविंदपुर में इस नदी का जलस्तर मंगलवार की शाम में 27.07 मीटर था. बुधवार की सुबह में यहां का जलस्तर घटकर 27.06 मीटर हो गया है. इस नदी का जलस्तर आजमनगर व धबोल में घट रही है. आजमनगर में इस नदी का जलस्तर 27.62 मीटर रहा है. बुधवार की सुबह में यहां का जलस्तर घटकर 27.58 हो गया है. धबौल में इस नदी का जलस्तर 27.13 मीटर दर्ज किया गया है. यहां का जलस्तर 12 घंटे के बाद बुधवार की सुबह में घटकर 27.09 मीटर हो गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन