रौनियां गांव में सड़क पर जल जमाव से ग्रामीण परेशान

Updated at : 28 May 2025 11:53 PM (IST)
विज्ञापन
रौनियां गांव में सड़क पर जल जमाव से ग्रामीण परेशान

जल जमाव से ग्रामीण परेशान

विज्ञापन

प्रतिनिधि, बरारी प्रखंड के रौनिया पंचायत के काली मंदिर के बगल गांव में पीसीसी सड़क व नाला का निर्माण पंचायत से कराया गया है. ग्रामीणों ने घर की पानी निकास नाले में कर दिया जो वर्तमान में बारिश का पानी व नाला का पानी दोनों की वजह से सड़क पर जल जमाव की स्थिति बने रहने के कारण लोगों का आवागमन काफी मुश्किल भरा हो गया है. ग्रामीण बताते है कि नाला गांव में बन गया. लेकिन नाला का पानी कहां गिरेगा इसकी व्यवस्था नहीं होने से परेशानी बढ़ गयी है. ग्रामीण रघुवीर सिंह बताते है कि नाला का निकास पीडब्लूडी सड़क के किनारे गडडे में होने के बाद ही परेशानी से निजात मिलेगी. कई ग्रामीणों ने बताया कि नाला का निकास नहीं निकलने से परेशानी किसी को दिखाई नहीं दे रही. पंचायत के मुखिया कौशल किशोर यादव ने बताया कि गांव में पूरी तरह से नाला का निर्माण कराया जा चुका है. नाला का निकास गांव के बाहर ले जाने का अथक प्रयास किया गया. लेकिन किन्ही तकनीकी कारणों से लगता है कि नाला का निकास का सपना अधूरा रह जायेगा. जिससे सैकड़ों ग्रामीणों का घर का पानी का निकास नरक बन सकता है. ग्रामीणों की समस्या मेरी समस्या है. कौशिश जारी रहेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन