जेल से छूटे कैदियों का एसपी के निर्देश पर कराया जा रहा सत्यापन

जेल से छूटे कैदियों का एसपी के निर्देश पर कराया जा रहा सत्यापन
कटिहार जेल से छूटे कैदियों का एसपी के निर्देश पर सत्यापन कराया जा रहा है. प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले में घटित लूट व हत्या की अधिकांश वारदात की साज़िश जेल से ही रची जाती है. ऐसे में जेल से लौटने के बाद कैदी का सत्यापन कराया जा रहा है. एसपी शिखर चौधरी के निर्देश पर जिला पुलिस जेल से बाहर कैदियों का सत्यापन कराया. जिले के विभिन्न थाना पुलिस ने जेल से बाहर निकले कैदियों का सत्यापन किया. जेल से आने के बाद कैदी जिला में है या फिर जिले से बाहर है. अगर कैदी घर में है तो उससे पूछताछ की. नहीं मिलने पर उसके संदर्भ में जानकारी इकट्ठी कर इसकी जानकारी जिला मुख्यालय को संबंधित पुलिस पदाधिकारी ने भेज दिया. इसका उद्देश्य जिले में अपराध व अपराधिक गतिविधियों पर नकेल कसना है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By राजकिशोर
राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










