बूथ सशक्तिकरण के तहत मंडल के पंद्रह वार्ड के वार्ड अध्यक्ष व प्रभारी की घोषणा की गयी

Updated:
विज्ञापन
बूथ सशक्तिकरण के तहत मंडल के पंद्रह वार्ड के वार्ड अध्यक्ष व प्रभारी की घोषणा की गयी

बूथ सशक्तिकरण के तहत मंडल के पंद्रह वार्ड के वार्ड अध्यक्ष व प्रभारी की घोषणा की गयी

विज्ञापन

कटिहार पूर्व उप मुख्यमंत्री सह विधायक तार किशोर प्रसाद के आवास पर भाजपा, कटिहार नगर पश्चिम मंडल की बैठक मंडल अध्यक्ष उमेश कुमार पासवान उर्फ बबलू की अध्यक्षता में आहुत की गयी. बैठक में बूथ सशक्तिकरण के तहत मंडल के पंद्रह वार्ड के वार्ड अध्यक्ष एवं प्रभारी की घोषणा की गयी. नव चयनित वार्ड अध्यक्ष व प्रभारी का माला पहनाकर स्वागत करते हुए पूर्व उप मुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद ने उन्हें उनके दायित्व से अवगत कराते हुए पूरे मनोयोग से कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया. बैठक में मुख्य रूप से पूर्व उप मुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद, भाजपा जिला उपाध्यक्ष शोभा जयसवाल, मंडल महामंत्री मनीष घोष, संजय दुबे, उपाध्यक्ष चंद्रशेखर यादव, प्रशांत कुमार, रंजीत कुमार, वीरेंद्र साह, गौतम राय, राज किशोर यादव, रामकृष्ण झा, नेहा किरण के साथ ही बड़ी संख्या में मंडल के भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
राजकिशोर

लेखक के बारे में

By राजकिशोर

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन