पुलिस ने 64 लीटर विदेशी शराब के साथ दो तस्करों को किया गिरफ्तार

Updated at : 25 May 2025 6:30 PM (IST)
विज्ञापन
पुलिस ने 64 लीटर विदेशी शराब के साथ दो तस्करों को किया गिरफ्तार

बलरामपुर पुलिस ने टोटो में लदा 64 लीटर विदेशी शराब के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है. थानाध्यक्ष ने बताया कि गुप्त सूचना पर कार्रवाई की गयी.

विज्ञापन

बारसोई. बलरामपुर पुलिस ने टोटो में लदा 64 लीटर विदेशी शराब के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है. थानाध्यक्ष ने बताया कि गुप्त सूचना पर कार्रवाई की गयी. पकड़े गये शराब तस्कर पूर्णिया जिला के बायसी थाना अंतर्गत ताराबाड़ी निवासी शेमू शेख के 31 वर्षीय पुत्र किताबुल व के हाट थाना के कृष्णपुरी निवासी संजीव यादव के 21 वर्षीय पुत्र प्रिंस कुमार उर्फ गोलू के रूप में हुई है. जिसके पास से लगभग 64 लीटर विदेशी शराब बरामद किया गया है. पकड़े गये शराब व शराब लदा टोटो को जब्त कर लिया गया है. मामले को लेकर बलरामपुर थाना कांड 96/2025 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तार दोनों तस्करों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन