दो महिला शराब तस्करों को गिरफ्तार कर भेजा जेल

कदवा पुलिस ने थाना क्षेत्र के अलग-अलग जगहों से दो शराब तस्कर महिला को गिरफ्तार किया है
कदवा. कदवा पुलिस ने थाना क्षेत्र के अलग-अलग जगहों से दो शराब तस्कर महिला को गिरफ्तार किया है. बताया जाता है कि कदवा पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि थाना क्षेत्र के गोपिनगर व पररिया हचलपुर में महिला के द्वारा अवैध तरीके से शराब तस्करी की जाती है. सूचना मिलते ही कदवा पुलिस ने गोपीनगर व पररिया हचलपुर में छापेमारी कर दो शराब तस्कर महिला को गिरफ्तार कर थाना लाया. दोनों गिरफ्तार महिला के पास से कुल 40 लीटर देशी शराब बरामद हुआ. पूछताछ के दौरान दोनों ने अपनी पहचान गोपीनगर निवासी स्व सुकदेव उरांव की पत्नी रूना देवी व दूसरी ने पररिया हचलपुर ग्राम निवासी सोसिल ऋषि की पत्नी दुलिया देवी के रूप में दिया है. कदवा पुलिस द्वारा मद्य निषेध अधिनियम एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर दोनों शराब तस्कर महिलाओं को न्यायिक हिरासत में भेज दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




